News

Vrindavan Shocker: दर्शन करने आएं श्रद्धालु पालतू कुत्ते को कार में बंद करके गए, दम घुटने से बेजुबान की तड़पकर हुई मौत, वृंदावन का वीडियो आया सामने;VIDEO

वृंदावन पहुंचे एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते को कार में ही बंद कर दिया और इसके बाद वे दर्शन के लिए चले गए. इस दौरान गर्मी के कारण और हवा नहीं होने के कारण कुत्ते ने तड़प तड़पकर जान जान दी.

Vrindavan Shocker: दर्शन करने आएं श्रद्धालु पालतू कुत्ते को कार में बंद करके गए, दम घुटने से बेजुबान की तड़पकर हुई मौत, वृंदावन का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

मथुरा, उत्तर प्रदेश: वृंदावन पहुंचे एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते को कार में ही बंद कर दिया और इसके बाद वे दर्शन के लिए चले गए. इस दौरान गर्मी के कारण और हवा नहीं होने के कारण कुत्ते ने तड़प तड़पकर जान जान दी. हालांकि कुछ लोगों ने कुत्ते को कार में देखा और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा लॉक होने की वजह से वह खुल नहीं पाया. इसके बाद लोगों ने ताला खोलनेवाले एक शख्स को बुलाया. जिसके बाद कार का दरवाजा खोला गया. लेकिन तब तक कुत्ते में जान तो थी, लेकिन वह मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है की कुत्ते ने दम तोड़ दिया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: क्रूरता की हद है! सनकी रिटायर्ड अधिकारी ने कुत्ते को मारी 4 गोलियां, भौंकने पर बेजुबान को उतारा मौत के घाट, बिजनौर का वीडियो आया सामने

कार में कुत्ते की मौत

दम घुटने से हालत बिगड़ी

बताया जा रहा है की कुछ लोगों ने जब देखा की कारण में श्रद्धालु कुत्ते को लॉक करके जा रहे है तो उन्होंने मना किया, लेकिन कार मालिक नहीं माना. कार का दरवाजा लॉक था, और भीतर कुत्ता गर्मी और घुटन से बेहाल होकर चीखता रहा.उसकी कराह सुनकर आसपास मौजूद लोग कार के पास पहुंचे और जान बचाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा खोलना संभव नहीं हो पाया जब दरवाजा खुला तो कुत्ते को बचाया नहीं जा सका.

लापरवाही से हुई बेजुबान की मौत

इस घटना के बाद लोगों में भी काफी नाराजगी है. उनका कहना है की श्रद्धालुओं की लापरवाही के कारण कुत्ते की मौत हुई है. अगर कार में सवार लोग उसे कही बांध देते तो उसकी जान बच सकती थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).