COVID-19: दिल्ली-NCR में हो रही कोरोना की वापसी, नोएडा में 24 घंटे में 15 और बच्चे पॉजिटिव

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत देश के कई शहरों में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले 24 घंटों में 15 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के अनुसार, बीते एक दिन में नोएडा में जिन 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 18 साल से कम है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत देश के कई शहरों में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले 24 घंटों में 15 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के अनुसार, बीते एक दिन में नोएडा में जिन 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 18 साल से कम है. हालांकि, ये बच्चे किसी स्कूल के नहीं हैं. बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में कोरोना वायरस बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है. पिछले 3-4 दिनों में नोएडा, गाजियाबाद में 38 से अधिक छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री मांडविया बोले- कोरोना अभी गया नहीं है, लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए.

गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में कोविड संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है. दोनों जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इस बीच गुड फ्राइडे, संडे, ईस्टर के चलते स्कूल रविवार तक बंद रहेंगे. ऐसे में इन स्कूलों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा.

इस बीच दिल्ली के एक निजी स्कूल में एक छात्र और एक शिक्षक भी COVID पॉजिटिव पाए गए हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी.

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.23 फीसदी हो गया है. नए आंकड़ों के बाद भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11,058 हो गई है. टेंशन की बात यह कि राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में जिस तरह से कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा, उससे देखकर यह कहा जा रहा है कि यह संक्रमण की चौथी लहर का कारण बन सकता है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कोरोना अब बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है.

चिंता की बात यह है कि दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 9.10 फीसदी पर पहुंच गया है. प्रदेश में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा सक्रिय मरीज भी जिले में हैं. गुरुग्राम में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 451 पर पहुंच गई है. इसी महीने की शुरुआत में गुरुग्राम में संक्रमितों की आंकड़ा महज 163 था. संक्रमण की इस रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि यह चौथी लहर की शुरुआत हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड