UP: सम्भल में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और टैंकर के बीच आमने-सामने भिडंत, 7 की मौत
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा (Chakresh Mishra) ने बताया कि बुधवार सुबह धनारी थाना अंतर्गत आगरा-मुरादाबाद (Agra-Moradabad) राजमार्ग पर अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और गैस टैंकर में आमने-सामने भिडंत हो गई,
सम्भल, 16 दिसंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सम्भल (Careful) जिले के आलाधिकारी मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे हैं. पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा (Chakresh Mishra) ने बताया कि बुधवार सुबह धनारी थाना अंतर्गत आगरा-मुरादाबाद (Agra-Moradabad) राजमार्ग पर अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस और गैस टैंकर में आमने-सामने भिडंत हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बिहार के भागलपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत, 9 प्रवासी मजदूरों की मौत- कई घायल
Seven people killed in collision between a bus and a gas tanker truck in Sambhal; Police, administration conducting rescue operation at the accident site
— ANI UP (@ANINewsUP) December 16, 2020
उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. उक्त घटना में पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है व मौके पर बचाव और राहत कार्य चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

