देश

Chhattisgarh: बलरामपुर के कुंदरू गांव में बहते नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण, प्रशासन ने कही ये बात

देश के कई हिस्सों में अब भी लोगों को स्वच्छ जल के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है. कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, 'बलरामपुर जिले के कुंदरू गांव में पानी की कमी की वजह से लोगों को बहते नाले का गंदा पानी पीना पड़ रहा है.

Chhattisgarh: बलरामपुर के कुंदरू गांव में बहते नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण, प्रशासन ने कही ये बात
नाले से पानी निकालते लोग (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 27 फरवरी: देश के कई हिस्सों में अब भी लोगों को स्वच्छ जल के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है. कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले (Balrampur District) से सामने आया है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, 'बलरामपुर जिले के कुंदरू गांव में पानी की कमी की वजह से लोगों को बहते नाले का गंदा पानी पीना पड़ रहा है. वहीं इस मामले में जिला पंचायत सीइओ (CEO) का कहना है कि, 'इस क्षेत्र में पेयजल के लिए कुंआ ज्यादा ठीक है. लोग कुंआ चाहते हैं तो जिला स्तरीय टीम भेजकर उन्हें इसके लिए स्वीकृति दी जाएगी.'

बता दें इससे पहले भी बलरामपुर जिले के अन्य गावों में पीने के पानी की भारी किल्लत सामने आई थी. खबर के मुताबिक बीते साल बलरामपुर जिले के ही सुरसा गांव में स्वच्छ जल की भारी किल्लत सामने आई थी. गांव के निवासियों का कहना था कि वे पीने के पानी, नहाने, बर्तन साफ करने, कपड़े धोने, खाना पकाने के लिए एक ही पानी का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि यहां ना तो कोई कुआ हैं और न ही कोई तालाब.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की हत्या

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद लोगों की मुसीबत पर राज्य के वड्राफर नगर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने कहा कि जल्द ही सुरसा गांव में हैंडपंप की व्यवस्था की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).