देश

Chattisgarh: बीजापुर की जनता को सीएम बघेल ने दी कई सौगात, अब चौगुनी गति से होगा विकास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आज बीजापुर (Bijapur) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवापल्ली में भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की.

Chattisgarh: बीजापुर की जनता को सीएम बघेल ने दी कई सौगात, अब चौगुनी गति से होगा विकास
CM भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आज बीजापुर (Bijapur) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवापल्ली में भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की:- - आवापल्ली, पामेड़ और बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में किया जाएगा. Chattisgarh: यहां रातभर टॉर्च लेकर 'गोबर' की चौकीदारी करते हैं पति-पत्नी, शख्स ने खुद CM बघेल को बताई पूरी बात. 

पालागुड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा संकन पल्ली में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा. - सीतापुर, चटलापल्ली, पेगड़ापल्ली, हीरापुर (बुच्चीपारा) पुसगुड़ी, पाकेला, धर्मावरम, चिड़पल्ली, गुंजेपरती, पुजारीकांकेर, मलमपेटां, छुटवाही, कोडांपल्ली एवं तर्रेम आदि कुल 14 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी.

आवापल्ली में नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा. - आवापल्ली हाईस्कूल से आवापल्ली गांधी चौक तक नाली निर्माण करवाया जाएगा. - हाईस्कूल मुरकीनार का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा.

माध्यमिक शाला मोदकपाल का हाईस्कूल में उन्नयन किया जाएगा. - पामेड़, मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू किया जाएगा. - माध्यमिक शाला मुरदंडा हेतु स्वयं के भवन निर्माण की स्वीकृति. - आवापल्ली में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).