Hamirpur Shocker: बच्ची का पेट कर रहा था दर्द, एक्स रे करने के बाद डॉक्टर हुए हैरान, लड़की के पेट से निकाला 2 किलो बालों का गुच्छा, हमीरपुर की घटना (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जहांपर एक बच्ची काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी. जब उसे उसकी मां ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया.
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जहांपर एक बच्ची काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी. जब उसे उसकी मां ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया. जब डॉक्टरों ने एक्स रे किया तो पता चला कि बच्चे के पेट में बालों का एक बड़ा सा गुच्छा है. जिसके कारण बच्ची कुछ खा पी भी नहीं रही थी. बच्ची किरतुआ गांव की रहनेवाली है. बताया जा रहा है की बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा फंसा होने के कारण उसे काफी तकलीफ होती थी.
खून की कमी होने के कारण उसका शरीर भी कमजोर हो गया था, इसके बाद उसको डॉक्टरों ने खून चढ़ाया और इसके बाद ऑपरेशन किया गया. बच्ची के पेट से दो फिट लंबा और करीब दो किलो बालों का गुच्छा निकाला गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @plus24x7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Hair in Stomach: डॉक्टरों ने बच्ची के पेट से निकाला 100 ग्राम ‘बालों का गुच्छा’, अजीब बीमारी से पीड़ित है मासूम
बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा
हमीरपुर :
किशोरी के पेट से निकला 2 किलों बालों का गुच्छा,
पेट दर्द की शिकायत पर पीड़िता को अस्पताल में कराया गया था भर्ती,
ऑपरेशन के बाद किशोरी के पेट से निकाला गया 2 फीट लम्बा बालों का गुच्छा,
बचपन में बाल खाने की बीमारी से पीड़ित थी किशोरी |#Hamirpur #hospitalcase #operation pic.twitter.com/1pqD4VMmBL
— NewsPlus24x7 (@plus24x7) February 4, 2025
बच्ची को बचपन में थी बाल खाने की आदत
बताया जा रहा है कि बच्ची को बचपन में बाल और गुब्बारे खाने की आदत थी. जिसके कारण वर्षों से उसके पेट में दर्द होने लगा था. उसकी मां बच्ची को कई हॉस्पिटल में दिखा चुकी थी. एक हॉस्पिटल में पेट में कुछ काला होने की बात कही गई थी और ज्यादा पैसे मांगने के कारण वहां बच्ची का इलाज नहीं करवाया गया. इसके बाद बच्ची को एक दुसरे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां बच्ची का ऑपरेशन कर उसके पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया.
अब बच्ची की हालत ठीक
हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है की बच्ची का ऑपरेशन कर उसके पेट से 2 किलो वजन का बालों का गुच्छा निकाला गया. बच्ची अब पूरी तरह से ठीक है और उसे अब किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

