देश

Building Collapses in Mahad: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, 22 को बचाया गया, 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र (Maharastra) के रायगढ़ जिले के महाड (Mahad) में एक बहुमंजिला इमारत के धराशाई होने की खबर आ रही है. एएनआई की खबर के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर तुरंत एनडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के बाद तकरीबन 22 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. फिलहाल अभी 70 से 80 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है. जमीदोज हुई इमारत पांच मंजिला थी. जो शाम के बाद अचानक ताश के पत्तों की तरह गिर पड़ी. वहीं एनडीआरएफ की तीन टीमें रवाना कर दी गई हैं.

Building Collapses in Mahad: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, 22 को बचाया गया, 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका
रायगढ़ जिले के महाड में इमारत गिरी ( फोटो क्रेडिट- Twitter)

महाराष्ट्र (Maharastra) के रायगढ़ जिले के महाड (Mahad) में एक बहुमंजिला इमारत के धराशाई होने की खबर आ रही है. एएनआई की खबर के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर तुरंत एनडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के बाद तकरीबन 22 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. फिलहाल अभी 70 से 80 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है. जमीदोज हुई इमारत पांच मंजिला थी. जो शाम के बाद अचानक ताश के पत्तों की तरह गिर पड़ी. वहीं एनडीआरएफ की तीन टीमें रवाना कर दी गई हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक इस पांच मंजिला इमारत में तकरीबन 45 से 50 फ्लैट थे. जिसमें बड़ी संख्या में लोग रहते थे. वहीं इस हादसे में अब तक 22 लोगों को निकाला गया है. जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. वहीं कयास लगाया जा रहा है मलबे में कई लोग अभी फंसे से हैं जिन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

वहीं, इस घटना के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक से बात की गई है कि वे हर संभव सहायता प्रदान करें, NDRF की टीमें रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्यों में सहायता करेंगी.

ANI का ट्वीट:-

आकाशवाणी मुंबई का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि मुंबई के फोर्ट इलाके में छह मंजिली इमारत भानुशाली का एक हिस्सा गुरुवार को शाम पौने पांच बजे धंस गया था. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा भी मुंबई के कई इलाकों में भारिश के कारण मकान गिरने की खबरें इस मानसून में आ चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).