News

VIDEO: भोपाल की वीआईपी सड़क पर मारपीट, दो युवकों ने लगाएं युवती को कई थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश के भोपाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ते हुए दिखाई दे रही है. शहर के वीआईपी रोड पर एक युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने और उसके साथ आएं दुसरे लड़के ने भी मारपीट की.

VIDEO: भोपाल की वीआईपी सड़क पर मारपीट, दो युवकों ने लगाएं युवती को कई थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Credit-(X,@PeoplesUpdate)

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भोपाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ते हुए दिखाई दे रही है. शहर के वीआईपी रोड पर एक युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने और उसके साथ आएं दुसरे लड़के ने भी मारपीट की. लेकिन हैरानी वाली बात है कि इस दौरान किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. इस समय युवती की गर्दन भी दबाई गई.

इस वीडियो के सामने के बाद लोगों ने भी इन बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @PeoplesUpdate नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: भोपाल में दुकानदार से मारपीट, ‘Uncle’ कहने पर भड़के ग्राहक ने दोस्तों के साथ मिलकर की पिटाई, वीडियो आया सामने

युवती के साथ बॉयफ्रेंड ने की मारपीट 

आरोप है की लड़की किसी दुसरे लड़के के साथ घूम रही थी

इस घटना में जानकारी सामने आई है कि एक युवक के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद लड़की किसी दुसरे लड़के के साथ घूम रही थी. जिसके कारण गुस्साया बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया और लड़की के साथ मारपीट की और उसको जान से मारने की धमकी भी दी.

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों का फुटा गुस्सा

इस वीडियो में सुन सकते है की लड़की के साथ युवक गाली गलौज कर रहा है और उसको थप्पड़ जड़ रहा है. इस तरह से वीआईपी रोड पर ऐसी घटना होना और पुलिस का वहां नहीं होना, इसको लेकर भी लोगों ने हैरानी जताई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इन युवकों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).