Avantika Express Water Leak Videos: मुंबई-इंदौर एक्सप्रेस में एसी डिब्बे का बारिश में हुआ बुरा हाल, ट्रेन की छत से गिर रहा था पानी; नेटिज़न्स ने भारतीय रेलवे पर सवाल उठाया
अवंतिका एक्सप्रेस (Photo Credits: Twitter)

देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. एक तरफ जहां लोग पहली बारिश से खुश दिखाई दे रहे है वहीं दूसरी ओर ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को बारिश की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस क्रम में अवंतिका एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को तब झटका लगा जब ट्रेन के डिब्बे के अंदर लगे एसी से बारिश का पानी रिसने लगा. अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एसी डिब्बे में कथित तौर पर बारिश का पानी रिसते हुए दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इसके बाद जल्द ही ट्विटर पर भी ये वीडियो ट्रेंड होने लगा. एक यूजर ने कहा, "भारतीय रेलवे ने ओपन शॉवर सुविधा के साथ नया सूट कोच लॉन्च किया है." जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, "भारतीय रेलवे की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है?" एक तीसरे यूजर ने कहा कि शॉवर की सुविधा एसी क्लास में भी उपलब्ध है!

Indian Railway has launched NEW SUITE COACH with open shower facility.