देश

Earthquake: अफगानिस्तान में 30 मिनट के भीतर दो बार हिली धरती, मणिपुर में भी लगे भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में बुधवार को 30 मिनट से भी कम समय में दो भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, पहला भूकंप देर रात 12 बजकर 28 मिनट और 52 सेकंड बजे आया था.

Earthquake: अफगानिस्तान में 30 मिनट के भीतर दो बार हिली धरती, मणिपुर में भी लगे भूकंप के झटके
(Photo Credit : Twitter/X)

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में बुधवार को 30 मिनट से भी कम समय में दो भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, पहला भूकंप देर रात 12 बजकर 28 मिनट और 52 सेकंड बजे आया था. इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 80 किमी गहराई में था. इसकी लोकेशन फैजाबाद से 126 पूर्व दिशा की ओर थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, दूसरा भूकंप 12 बजकर 55 मिनट 55 सेकंड पर आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई. इसका केंद्र फैजाबाद शहर से 100 किलोमीटर दूरी पर था. अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है.

बुधवार को भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में भी धरती हिली. यह भूकंप देर रात 12 बजकर एक मिनट और 36 सेकंड पर आया था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई थी. एनसीएस के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 35 किमी गहराई में था और लोकेशन उखरूल शहर से दक्षिण पश्चिम में करीब 26 किमी दूर थी.

30 मिनट के भीतर दो भूकंप

लगातार भूकंप से जूझ रहा अफगानिस्तान

पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान लगातार भूकंप से जूझ रहा है. इससे पहले 12 दिसंबर, 2023 को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कहा कि इससे पहले, पिछले साल अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी. जानकारी के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 हो गई है.

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है. यही गतिविधी हमें धरती पर भूकंप के रूप में महसूस होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).