जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 'विश्वासघाती' ड्राइवर ही निकला मददगार
पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतविंदरपाल सिंह ऊर्फ 'लकी ओबेरॉय' की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शनिवार शाम अमृतसर के खासा इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपियों में से एक, शामिंदर सिंह उर्फ 'शिंदरी' को गिरफ्तार कर लिया.
- Read in
- English
अमृतसर/जालंधर, 8 फरवरी 2026: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) यानी आप (AAP) के नेता सतविंदरपाल सिंह (Satwinderpal Singh) उर्फ 'लकी ओबेरॉय' (Lucky Oberoi) की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शनिवार शाम अमृतसर के खासा इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपियों में से एक, शामिंदर सिंह उर्फ 'शिंदरी' को गिरफ्तार कर लिया. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी शामिंदर, लकी ओबेरॉय की ही फाइनेंस कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था और उसने ही शूटरों को उनकी पल-पल की लोकेशन दी थी. यह भी पढ़ें: Lucky Oberoi Killed: गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही आप नेता लक्की ओबेरॉय पर बरसीं गोलियां, मौके पर ही मौत
एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी
अमृतसर ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शामिंदर सिंह खासा क्षेत्र में छिपा हुआ है. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं.
- जवाबी कार्रवाई: पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया.
- बरामदगी: पुलिस ने उसके कब्जे से एक 30 बोर की इटालियन बेरेटा पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार.
#WATCH | Amritsar, Punjab: AAP leader Lucky Oberoi was shot dead in Jalandhar. Police arrested the accused after an encounter. (07.02)
(Source: Amritsar Police PRO) pic.twitter.com/8cnlWxr0BY
— ANI (@ANI) February 7, 2026
.
कैसे हुई लकी ओबेरॉय की हत्या?
43 वर्षीय लकी ओबेरॉय जालंधर कैंट से 'आप' के वार्ड इंचार्ज थे और एक प्रमुख फाइनेंसर भी थे. शुक्रवार सुबह (6 फरवरी) करीब 7:30 बजे, जब वे जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मत्था टेकने के बाद अपनी काली थार गाड़ी में बैठे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
- CCTV फुटेज: वीडियो में एक हमलावर को उनकी गाड़ी के पास आकर 8-10 राउंड गोलियां चलाते देखा गया, जिनमें से 5 गोलियां ओबेरॉय को लगीं.
- विश्वासघात: जांच में सामने आया कि उनके ड्राइवर शामिंदर ने ही शूटर को गुरुद्वारे तक पहुँचाया और हत्या के बाद उसे भागने में मदद की.
हत्या के पीछे की वजह: पुरानी रंजिश
पुलिस जांच और सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, इस हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका स्थित गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ 'जोगा फोलरीवाल' ने ली है.
- छात्र राजनीति का विवाद: बताया जा रहा है कि यह हत्या जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज की छात्र राजनीति और प्रधानी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा है.
- गैंगस्टर कनेक्शन: जोगा फोलरीवाल ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ओबेरॉय के साथ उसकी व्यक्तिगत दुश्मनी थी. पुलिस ने जोगा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2026 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

