Jaipur Shocker: कोचिंग क्लासेज की बिल्डिंग की छत से छात्रा ने की कूदने की कोशिश, टीचर ने बचाई जान, VIDEO आया सामने
आए दिन इंजीनियरिंग (Engineering) और एमबीबीएस ( MBBS) के छात्र सुसाइड कर रहे है. ऐसा ही एक प्रयास जयपुर (Jaipur) में नीट की पढ़ाई करनेवाली एक छात्रा ने किया.
जयपुर, राजस्थान: आए दिन इंजीनियरिंग (Engineering) और एमबीबीएस ( MBBS) के छात्र सुसाइड कर रहे है. ऐसा ही एक प्रयास जयपुर (Jaipur) में नीट की पढ़ाई करनेवाली एक छात्रा ने किया. समय रहते इस छात्र को शिक्षक ने बचा लिया, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. ये घटना जयपुर की है. जानकारी के मुताबिक़ गोपालपुरा इलाकें में एक कोचिंग क्लासेज (Coaching Classes) की छात्रा जो नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी. वह अचानक बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई. इसके बाद छत से वह नीचे कूदने की कोशिश करने लगी. इसके बाद जैसे ही ये बात शिक्षक और छात्रों को पता चली तो वह उसे बचाने के लिए आएं. इस दौरान छात्रों ने छात्रा को बातों में उलझाए रखा और शिक्षक ने पीछे से जाकर छात्रा को नीचे खींच लिया. जिसके कारण छात्रा की जान बच गई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) X पर @thelokdoot नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Indore Shocker: प्रेमी के घर पहुंची युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, छत से लगा दी छलांग, इंदौर का VIDEO आया सामने
बिल्डिंग की छत से आत्महत्या की कोशिश
“जयपुर: GCI कोचिंग बिल्डिंग से कूदने जा रही छात्रा को शिक्षक ने बचाया”#jaipur #gci #coaching #rajasthan pic.twitter.com/XM8MaZTLZn
— The Lokdoot (@thelokdoot) August 30, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ ये घटना महेश नगर स्थित एक कोचिंग क्लासेज (Coaching Classes) की है. जानकारी में सामने आया है की कुछ दिनों से छात्रा कोचिंग में एब्सेंट थी. जिसके कारण उसके परिजन उससे मिलने के लिए पहुंचे थे. परिजनों के पहुंचने के बाद छात्रा अचानक बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने का प्रयास करने लगी. इस घटना के बाद सभी के होश उड़ गए.शिक्षक ने संयम और समझदारी दिखाते हुए छात्रा को खींचकर उसकी जान बचा ली.
आखिर क्यों उठाने जा रही थी ये कदम?
इस भयावह कदम आखिर छात्रा क्यों उठाने जा रही थी. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना के बाद कोचिंग क्लासेज में भी अफरा तफरी का माहौल रहा. पुलिस (Police) का कहना है की अगर परिजन शिकायत देते है तो उनकी शिकायत ली जाएगी.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

