News

Monkey Entered The Mall: झांसी के एक मॉल में घुसा बंदर, जमकर मचाया उत्पात, एक युवती को काटा, लोगों के सिर पर बैठा (Watch Video )

उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर के एक मॉल में बंदर घुस गया. बंदर ने मॉल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है की इस दौरान उसने एक महिला को काट भी लिया.

Monkey Entered The Mall: झांसी के एक मॉल में घुसा बंदर, जमकर मचाया उत्पात, एक युवती को काटा, लोगों के सिर पर बैठा (Watch Video )
Credit-(X ,@TheNaxatranews)

झांसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर के एक मॉल में बंदर घुस गया. बंदर ने मॉल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है की इस दौरान उसने एक महिला को काट भी लिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अचानक बंदर मॉल के अंदर घुसने के कारण लोगों में भी डर का माहौल दिखाई दिया.

सामने आएं वीडियो में देख सकते है की पहले ये एक शख्स के सिर पर बैठ जाता है और इसके बाद एक महिला के सिर पर बैठ जाता है और महिला नीचे बैठकर काफी चीखती चिल्लाती है और इसके बाद लोग बंदर को महिला के कंधे से हटाने के लिए उसे केला देते है और बंदर महिला के सिर से हट जाता है और जैसे ही महिला खड़ी होकर सामने जाने लगती है, बंदर फिर से उसके सिर पर बैठ जाता है. इसके बाद महिला काफी ज्यादा घबरा जाती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @TheNaxatranews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये घटना सिटी कार्ट मॉल की बताई जा रही है. ये भी पढ़े:Viral Video: इंसानों की तरह कपड़े पहनकर, जेब में पैसे लेकर शॉपिंग के लिए निकला बंदर, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

मॉल में घुसा बंदर 

महिला के सिर पर बैठा और ग्राहकों को जमकर किया परेशान

बताया जा रहा है की बंदर मॉल के अंदर घुसने के बाद बंदर एक कपड़े की दूकान में घुस गया और इधर उधर उछल कूद करना शुरू कर दिया. इस दौरान वीडियो में देख सकते है की लोग उसे शांत कराने की कोशिश भी कर रहे होते है. इसके बाद बताया जा रहा है की उसने ग्राहकों को भी काफी परेशान किया. बंदर ने महिला का जूता भी छीन लिया.

महिला को कर दिया घायल

बंदर ने महिला के सिर पर बैठकर उसको काटने लिया . जिसमें महिला घायल हो गई है. कई देर तक बंदर लोगों को परेशान करता रहा. कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे. काफी देर बाद आखिरकार बंदर दूकान के बाहर गया. इस घटना के दौरान काफी देर तक मॉल में अफरा तफरी और हंगामे का माहौल रहा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).