Guwahati Shocker: 'सभी की खुशी के लिए फैसला.. सुसाइड नोट लिखकर न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार ने ऑफिस में ही की आत्महत्या, गुवाहाटी के मीडिया जगत में फैला शोक
गुवाहाटी में एक मीडिया चैनल में काम करनेवाले महिला पत्रकार ने ऑफिस में ही सुसाइड कर लिया. उनका शव उनके ऑफिस में पाया गया.
Guwahati News: गुवाहाटी (Guwahati) के क्रिश्चियन बस्ती इलाके में एक निजी मीडिया संस्थान में काम करने वाली युवा महिला पत्रकार (Female Journalist) का शव सोमवार तड़के उनके ऑफिस में पाया गया. घटना से मीडिया जगत और परिवार दोनों सदमे में हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद—5 दिसंबर को—उनकी शादी होने वाली थी.पुलिस ने बताया कि शव पुर्बोदय बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय से बरामद किया गया. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. घटनास्थल से एक नोट भी मिला है.
बरामद नोट में पत्रकार ने कुछ शब्द लिखे थे, जिनमें लिखा था,'सबकी खुशी के लिए एक फैसला. मेरे बिना खुश रहना. सॉरी. ये भी पढ़े:Zubeen Garg Death Case: क्या जुबिन गर्ग की हत्या हुई थी? दोस्त का दावा- मैनेजर ने जहर देकर मारा, डूबने की कहानी झूठी
ड्यूटी पर आई थीं पत्रकार
सहकर्मियों के अनुसार, पत्रकार 23 नवंबर की सुबह अपनी शिफ्ट पर पहुंच गई थीं. लेकिन पूरे दिन और रात तक उनका कोई संपर्क नहीं हुआ. देर रात जब परिवार और सहकर्मी उनसे बात नहीं कर सके तो ऑफिस (Office) में खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद तड़के उनका शव मिला.इस घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. उनके पिता ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां पूरे जोर पर थीं.उन्होंने कहा,'निमंत्रण कार्ड उसी ने छपवाए थे. उसने कहा था—आप मेहमानों को बुलाना शुरू कर दीजिए. जगह बुक हो चुकी थी, मिठाई और कपड़े भी ले लिए थे. वह शादी को लेकर बहुत खुश थी. मुझे समझ नहीं आ रहा उसने ऐसा क्यों किया.
आर्थिक दबाव की आशंका
परिवार के कुछ सदस्यों ने संकेत दिया कि बेटी शायद आर्थिक तनाव से गुजर रही थी. उसकी बड़ी बहन ने भी भाई-बहन के खर्चों और तैयारियों के चलते तनाव होने की बात कही.हालांकि पिता ने दहेज या ससुराल पक्ष की ओर से किसी दबाव से साफ इनकार किया.उन्होंने कहा,''जो भी आर्थिक परेशानी थी, मैं संभाल रहा था. उसे चिंता न करने को कहता था.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस (Police) अब इस मामले की जांच कर रही है. ऑफिस के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और महिला के साथ कर्मचारियों से पूछताछ भी जारी है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2025 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

