Manipur Election: मणिपुर में सुबह 9.30 बजे तक 8.94 फीसदी हुआ मतदान, इंफाल में राज्यपाल ने डाला वोट
(Photo Credits: Twitter)

Manipur Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है. कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर मतदान जारी है.सुबह 9.30 बजे तक 8.94 फीसदी वोटिंग हुई है. मणिपुर की उपमुख्यमंत्री युमनाम जयकुमार सिंह ने इंफाल के एक मतदान केंद्र में मतदान किया है. राज्यपाल ला गणेशन ने भी इंफाल में अपना वोट डाला.