मुख्य समाचार
सर्जिकल स्ट्राइक डे: केंद्र ने समाचार चैनल्स और रेडियो स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रम चलाने की दी सलाह
Vandana Semwalकेंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के दिन को धूम-धाम से मानना चाहती है. केंद्र अपने इस जश्न में टीवी, रेडियो को साथ लेना चाहता है. सरकार की योजना के तहत निजी समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशन को अपने प्लेटफॉर्म पर इस दिन को विशिष्ट रूप से दर्शाना होगा.
राफेल डील: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान से सियासी घमासान शुरू, केजरीवाल ने PM मोदी पर हमला करते हुए पूछें कई सवाल
Nizamuddin Shaikhराफेल सौदे को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने खुलासा किया है कि अनिल अंबानी के रिलायंस का नाम उन्हें भारत सरकार की तरफ से सुझाया गया था. जिसके बाद ही दसॉल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस से बात शुरू किया गया.
जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए सेना ने 8 गांवों को घेरा
Dinesh Dubeyजम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को तीन स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. सेना ने हत्या करनेवाले आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलवामा और शोपियां के करीब 8 गांवों में घेराबंदी की है.
नेहा धूपिया का खुलासा, इसलिए 6 महीनों तक दुनिया से छुपाई प्रेगनेंसी की बात
Akash Jaiswalनेहा धूपिया ने 10 मई को अंगद बेदी के साथ सिख परंपरा’ का पालन करते हुए शादी कर ली थी
तंजानिया: नाव डूबने से 131 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मैगुफुली ने नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए
Bhashaतंजानिया में विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 131 हो गई है. इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने जापानी विदेश मंत्री से उत्तर कोरियाई मुद्दे पर बातचीत की
IANSअमेरिका के विदेश मंत्री ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से फोन पर बात की. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट की ओर जारी बयान के मुताबिक, पोम्पियो और कोनो ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर बातची की.
Batla House First Look: एक बार फिर जॉन अब्राहम ने पहनी पुलिस की वर्दी, पोस्टर में दिखा इंटेंस लुक
Akash Jaiswalफिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की सफलता के बाद अब जॉन अब्राहम एक बार फिर निखिल अडवाणी और भूषण कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं
जम्मू-कश्मीर: 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद 35 SPO के इस्तीफे की खबर, गृह मंत्रालय ने बताया 'अफवाह'
Vandana Semwalघाटी में SPO के जवानों के इस्तीफे की खबर को राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बेबुनियाद बताते हुए अपवाह करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शरारती तत्वों द्वारा राज्य पुलिस का मनोबल गिराने और आम लोगों में डर पैदा करने लिए दुष्प्रचार का हिस्सा है.
लुधियाना जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव, वोटों की गिनती जारी
Nizamuddin Shaikhपंजाब के लुधियाना में जिला परिषद के 25 जोन व ब्लॉक समिति की 236 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है
फिल्म 'मंटो' को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फैंस के लिए आई ये बुरी खबर, निर्देशक नंदिता दास भी हैं निराश
IANSभिनेत्री-फिल्मकार बहुत निराश हैं. हालांकि, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने बताया है कि दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई.
एशिया कप: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी 3 विकेट से मात
IANSइमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) की बेहतरीन पारियों के बाद अंत में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक की 43 गेंदों में खेली गई 51 रनों की जुझारू पारी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने पहले मैच में शुक्रवार को अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया.
Bigg Boss 12: एक्स-वाइफ सोनाली राठोड ने अनूप-जसलीन के रिलेशनशिप को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Akash Jaiswalअनूप जलोटा की एक्स-वाइफ सोनाली राठोड को जब उनके और जसलीन के रिलेशनशिप के बारे बताया गया तो उन्होंने...
जनता बेहाल: पेट्रोल के दाम में शनिवार को भी हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में 90 के करीब, डीजल के दाम स्थिर
Vandana Semwalशनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया. वहीं इस क्रम में डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन कोई वृद्धि नहीं देखी गई. डीजल 73.87 रुपये/लीटर की कीमत पर स्थिर हैं. जबकि पेट्रोल बढ़कर 82.44 रुपये/लीटर हो गया है.
Confirmed: नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, जल्द रचा सकती हैं शादी, see pics
Akash Jaiswalइंडियन आयडल 10 के सेट पर नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी
PM नरेन्द्र मोदी का ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज दौरा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा का दौरा करेंगे और वहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे की यह जानकारी दी गई. पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मोदी ओडिशा में तलचर उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार कार्य के शुरू होने के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण करेंगे
एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने बनाए नाबाद 83 रन
IANSभारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर शुक्रवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के सुपर-4 दौर के मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, कहा-निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमलों के एक दिन बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं.
सुषमा संग बैठक रद्द होने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, कुरैशी बोले-भारत बातचीत नहीं चाहता तो PAK...
Bhashaउन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहता है. मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान केवल इच्छा प्रकट कर सकता है कि भारत बातचीत की मेज पर आए लेकिन ‘‘हम न तो किसी पर दबाव बना सकते और ना ही इस उद्देश्य से यह (दबाव) स्वीकार करेंगे.’’
राफेल डील क्या है? अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बताया-रिलायंस का किया बचाव, देखें Video
Priyanshu Idnaniराफेल डील के सिलसिले में अभिनेत्री पायल रोहतगी का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने राफेल डील को समझाने की कोशिश की और साथ ही रिलायंस का बचाव भी किया.
जैक मा ने कहा-अलीबाबा के कार्यालय के बजाय समुद्र किनारे मरना पसंद करूंगा
Bhashaअलीबाबा समूह के जैक मा ने अपनी सेवानिवृत्ति से जुड़ी अफवाहों पर विराम देते हुए कहा कि कंपनी के कार्यकारी कार्यालय के बजाय समुद्र किनारे मरना पसंद करेंगे।