मुख्य समाचार

आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन परीक्षा 2018 के परिणाम किए घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Anita Ram

आरआरबी ने ग्रुप सी के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के पहले चरण के परिणाम जारी किए हैं. अब इसके बाद परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थी अपने स्कोर को आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर देख सकते हैं.

Video: प्रियंका चोपड़ा की शादी के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन

Akash Jaiswal

इस महीने रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं

दिवाली के दिन देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बाबा केदारनाथ के करेंगे दर्शन

Anita Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के दिन केदारनाथ के दौरे पर जाएंगे और उनके दौरे को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड दौरे के दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे.

राफेल डील: राहुल गांधी ने कहा- जांच से बच नहीं पाएंगे पीएम मोदी, दसाल्ट ने अंबानी की कंपनी को दी रिश्वत 

Bhasha

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए और दावा किया कि राफेल सौदे की जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे.

रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली, प्रश्नपत्र हल करने वालों को बैठाने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Bhasha

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई ने शुक्रवार को सेक्टर-62 के पास से रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह प्रश्नपत्र हल करने वालों को बैठाने वाले एक गिरोह के सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे का एक कर्मचारी भी शामिल है.

चोटिल कप्तान एरॉन फिंच पहले वनडे के लिए हुए तैयार

IANS

आस्ट्रेलिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान एरॉन फिंच की उंगली की चोट ठीक है और वह रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोबाइल मेडिकल सर्विस शुरू की

IANS

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास से 'एस्टर वालंटीयर्स मोबाइल मेडिकल सर्विस' का औपचारिक शुभारंभ किया.

केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन ने SC द्वारा लगाईं पाबंदी पर किया कटाक्ष- तो क्या पटाखे छोड़ने पर बच्चों को सजा देंगे, बयान से विवाद

Bhasha

केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि यदि बच्चे दिवाली के दौरान उच्चतम न्यायालय द्वारा लगायी गयी पाबंदी की अवधि के दौरान पटाखे छोड़ते हैं तो क्या उन्हें दंडित किया जाएगा.

उद्धव ठाकरे की आरएसएस को नसीहत, कहा- अगर राममंदिर के लिए आंदोलन की जरूरत है तो सरकार क्यों नहीं गिरा देते ?

Bhasha

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर आरएसएस को लगता है कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए किसी आंदोलन की जरूरत है तो उसे नरेंद्र मोदी की सरकार गिरा देनी चाहिए.

पाकिस्तान: प्रधानमंत्री इमरान खान ने कि चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात, मिलेगी 6 अरब डालर की धनराशि

Bhasha

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे.

ऐश्वर्या का होगा तलाक! लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने पटना अदालत में दी अर्जी

Anita Ram

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने ही हुए हैं. दोनों की शादी की खबरों ने कई दिनों तक मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन ताजा खबरों के अनुसार वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेना चाहते हैं और उन्होंने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है

नई कॉन्टेक्ट लेंस होगी कॉर्निया के इलाज में मददगार, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने किया विकसित

IANS

आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक नया उपचार संबंधी कांटैक्ट लेंस विकसित किया है. यह लेंस आंख की सतह पर लगी चोट के लिए एक पट्टी की तरह कार्य करता है. यह लेंस कॉर्निया में लगी चोट के इलाज में महत्वपूर्ण सुधार लाने में मददगार है.

रणजी ट्रॉफी : मुंबई के विशाल स्कोर के सामने रेलवे की पारी लड़खड़ाई

IANS

रेलवे क्रिकेट टीम यहां करनैल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मुंबई के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई.

भारतीय महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने का विचार कर रही है नौसेना

Bhasha

नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया.

दीवाली पर वन्यजीव संस्था ने उल्लूओं की तस्करी रोकने के लिए जारी किया परामर्श

Bhasha

वन्यजीव व्यापार निगरानी नेटवर्क ‘ट्रैफिक’ ने प्रवर्तन एजेंसियों को परामर्श जारी करते हुए कहा है कि उन्हें दीवाली पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए उल्लूओं की तस्करी और बलि रोकने की कोशिशों को और बढ़ा देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश: अब राज्य सरकार कर्मियों को भी मिलेगा केन्द्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता

Bhasha

उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य कर्मचारियों को एक जुलाई 2018 से बढी हुई दर पर महंगाई भत्ता और 2017—18 के लिए 30 दिन बोनस भुगतान करने का फैसला किया है.

Diwali Gift: देश के छोटे उद्यमियों को पीएम मोदी ने दी दिवाली की सौगात, कहा- 59 मिनट में मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन

Anita Ram

देश के छोटे उद्यमियों को दिवाली की सौगात देते हुए कहा कि अब कहीं दूर, देश के किसी कोने में बैठे आपके उद्यमी भाई या बहन को मात्र 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक के कर्ज की मंजूरी इस वक्त भी दी जा रही है.GST पंजीकृत हर MSME को एक करोड़ रुपये तक के नए कर्ज या इन्‍क्रीमेंटल लोन की रकम पर ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व दलित सांसद पुत्र समेत भाजपा में शामिल

Bhasha

मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों से ऐन पहले शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की सराहना करते हुए कहा- जो रुपये बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे दबे थे, वो बैंक पहुंच गए

Bhasha

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से ‘बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे’ दबे रुपये बैंकों में पहुंच गए.

रेप मामले में एमजे अकबर ने दी सफाई, कहा- सहमति से बना था सबंध, पत्नी मल्लिका ने पीड़िता पर लगाया घर तोड़ने का आरोप

Anita Ram

बीजेपी के राज्यसभा सांसद एमजे अकबर ने कहा कि उन पर लगाए गए रेप के सारे आरोप झूठे हैं. उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि पीड़ित महिला पत्रकार की सहमति से दोनों के बीच संबंध बने थे, जो कई महीनों तक चला. अब उनके बचाव में पत्नी मल्लिका अकबर भी सामने आई हैं और उन्होंने कहा कि वो झूठ बोल रही है, वो मेरा घर तोड़ने में लगी थी.

Categories