मुख्य समाचार

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ की ये बड़ी कार्रवाई

Bhasha

एक सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने एक अभियान के दौरान सप्ताहांत में इन्हें गिरफ्तार किया. एक सुरक्षा अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मछुआरों की दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया.

सीबीआई विवाद: CVC ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टली

Nizamuddin Shaikh

रिपोर्ट मिलने के बाद अदातल ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है. सूत्रों की माने तो आलोक वर्मा के खिलाफ पैसों के लेन-देन को लेकर सीवीसी को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: बिलासपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-विरोधी दलों को समझ नहीं आ रहा कि बीजेपी का मुकाबला कैसे करें

Vandana Semwal

प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान से जनसभा को संबोधित कर रहें हैं. पीएम मोदी ने यहां विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा "हमारे विरोधी दलों को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला कैसे करें"

ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: मिताली राज ने रोहित शर्मा को पछाड़कर रचा इतिहास, तोड़े ढेर सारे रिकॉर्ड

Rakesh Singh

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज मिताली राज ने भारतीय पुरुष टीम के मशहूर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकार्ड को पछाड़ दिया है.

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- आस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फार्म में लौटना महत्वपूर्ण है

Bhasha

वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान संघर्ष करने वाले धवन ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली जिससे भारत ने मेहमान टीम को छह विकेट से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया

पीएम मोदी ने साढ़े 4 साल में खोया अपना तीसरा मंत्री, तीनों थे कद्दावर नेता

Abdul Kadir

अनंत कुमार से पहले मोदी सरकार के 2 और मंत्रियों का निधन हुआ. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का मंत्रिपद की शपथ लेने के कुछ दिन के भीतर ही निधन हो गया था. 3 जून 2014 को एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था. वे सबसे कम वक्त तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे.

अजय देवगन को इस फिल्म के लिए चीनी फिल्म महोत्सव में मिला 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी अभिनेता' का पुरस्कार

IANS

गोल्डन एंड हंड्रेज फ्लावर्स फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतना अजय देवगन की उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और उपलब्धि के जुड़ने जैसा है और यह उनके बेहतरीन अभिनय कौशल का सबूत है

अयोध्या जिले में मीट और शराब पर बैन लगा सकती है योगी सरकार, संतो ने की थी मांग

Rakesh Singh

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पहले ही योगी आदित्यनाथ कि सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया है.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, सात दिसंबर को होंगे चुनाव

Bhasha

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए सोमवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी। राज्य में सात दिसंबर को चुनाव होने हैं।

Video: राखी सावंत को महिला रेसलर ने कंधे पर उठाकर पटका, अस्पताल में हुई भर्ती

Priyanshu Idnani

पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में CWE रेसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इस प्रोग्राम में राखी सावंत घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जम्मू-कश्मीर: मौसम खराब होने के कारण बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी के आसार, पूंछ जिले को जोड़ने वाली रोड बंद

IANS

खराब मौसम के कारण ऐहतियात के तौर पर अधिकारियों ने घाटी को पूंछ जिले के साथ जोड़ने वाली मुगल रोड को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है.....

दिवाली के लिए स्पेशल सीन को फिल्माते हुए धारावाहिक के अभिनेता रेहान रॉय हुए घायल

IANS

रेहान सेट पर दिवाली विशेष एपिसोड की तैयारी करने के दौरान घायल हुए. उन्होंने किरदार को बखूबी निभाने व वास्तविकता का पुट लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप के बजाय मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया.....

राम जन्मभूमि केसः हिंदू महासभा की जल्द सुनवाई की मांग से SC का इनकार, CJI बोले- जल्‍द सुनवाई नहीं कर सकते

Vandana Semwal

अयोध्या रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. दरअसल इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका में रामजन्मभूमि मामले पर जल्द सुनवाई करने की अपील की गई थी.

महाराष्ट्र: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अब पुणे का नाम बदलकर जिजापूर रखने की उठ रही है मांग

Abdul Kadir

संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिला अध्यक्ष संतोष शिंदे ने कहा, "हम औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलकर संभाजी नगर और धारशिव रखने की शिवसेना की मांग का समर्थन करते हैं. हम इस मांग को पुणे में विस्तारित करना चाहते हैं और चाहते हैं. "

मंगलवार को होगा राजकीय सम्मान के साथ अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, आधा झुका रहेगा तिरंगा

Rakesh Singh

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझने के बाद 59 साल की उम्र में कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में अंतिम सांस ली.

छठ पूजा 2018: आज है खरना, जानें 36 घंटे के इस निर्जला व्रत का महत्त्व और पूजा विधि

Vandana Semwal

लोक आस्था का महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन 'खरना' की विधि की जाती है. नहाय खाय के अगले दिन खरना होता है, जो कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि होती है.

दीपिका और रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, इस दिन होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

Priyanshu Idnani

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों अपनी शादी के लिए इटली भी रवाना हो चुकें हैं.

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का हुआ निधन, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

Abdul Kadir

अनंत कुमार ने एबीवीपी से अपनी सियासी सफ़र की शुरुआत की थी और दक्षिण में पहली बार 'कमल' खिलाने में उनकी अहम भूमिका थी.

राम मंदिर निर्माण को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सोनिया गांधी भगवान राम को काल्पनिक किरदार बताती हैं

Abdul Kadir

कांग्रेस के वचनपत्र में संघ की सरकारी परिसर में शाखाएं लगने और सरकारी कर्मचारियों के हिस्सा न लेने देने की बात कहे जाने पर पात्रा ने कहा कि संघ एक सेवाभावी, सामाजिक संगठन है. केरल की बाढ़ के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों की जो सेवा की है, वो किसी से छिपी नहीं है. इसके अलावा संघ के आनुषांगिक संगठन भी सेवा और सृजनात्मक कार्यो में लगे हैं.

Ind vs WI: इस युवा गेंदबाज को मिला मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच

Rakesh Singh

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की T-20 श्रृंखला में मेहमान टीम को 3-0 से क्लीनस्वीप कर ये सीरीज अपने नाम कर लिया है.

Categories