मुख्य समाचार

खुलासा: दीपिका पादुकोण ने शादी में पहनी थी मां की दी हुई साड़ी

IANS

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दीपिका पादुकोण की वेडिंग अटायर को लेकर कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र: 2013-18 के दौरान 2264 महिलाएं हुई लापता- रिपोर्ट

Bhasha

महाराष्ट्र में बीते पांच साल में 2264 महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट है. राज्य विधानसभा में आज यह जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एक लिखित जवाब में बताया कि लापता महिलाओं में 298 नाबालिग लड़कियां हैं.

ट्विटर पर लालू यादव से भिड़े सुशील मोदी, कहा-किस सिद्धांत की बात कर रहे हैं ?

Bhasha

चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के बीच बुधवार को ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई.

चेन्नई: भारी बारिश के चलते कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Vandana Semwal

भारी बारिश के चलते चेन्नई के जिला कलेक्टर शनमुघा सुंदरम ने बुधवार को चेन्नई जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 22 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है. जिला कलेक्टर ने कांचीपुरम और नागपट्टिनम जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी भारी बारिश चेतावनी के बाद छुट्टी घोषित की है.

जम्मू-कश्मीर: राजनीति में बड़ा उलटफेर, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, राज्य में नए सिरे से होंगे चुनाव

Vandana Semwal

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है, जिससे पीडीपी के सरकार बनाने के मंसूबों पर पानी फिर गया है. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग कर दी है. अब राज्य में नए सिरे से चुनाव होंगे

पति सहित पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के लिए बहू ने बनाया जहरीला प्लान, गिरफ्तार

Vandana Semwal

सूरत में रहने वाले एक परिवार में आपसी द्वेष के चलते एक महिला ने अपने पूरे परिवार को जहर दे कर मारने की योजना बनाई, महिला की हिट लिस्ट में उसके पति का नाम भी शामिल था.

नए साल पर रिलायंस जियो की भारतीय रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, फोन बिल में आएगी 35 प्रतिशत कमी

Bhasha

रिलायंस जियो इन्फोकॉम नए साल यानी 1 जनवरी से दूरसंचार क्षेत्र के सबसे पसंदीदा उपभोक्ता रेलवे को सेवाएं देगी. अधिकारियों का कहना है कि इससे रेलवे के फोन बिल में कम से कम 35 प्रतिशत की कमी आएगी. अभी तक रेलवे की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल रही है.

#MeToo: BCCI के CEO राहुल जौहरी को यौन उत्पीड़न मामले में क्लीन चिट, अपने पद पर रहेंगे बरकरार

Vandana Semwal

मी टू विवाद में फंसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति ने मनगढ़ंत बताकर उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी है.

जम्मू-कश्मीर: अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पकिस्तान, LOC के पास गोलीबारी में एक जवान घायल

Bhasha

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा पर लगातार नियंत्रण रेखा का उल्लंघन जारी रखते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार शाम को अखनूर के पलंवाला में गोलीबारी की. फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया.

विजय माल्या को लगा बड़ा झटकाः UK हाईकोर्ट ने दिया 88 हजार पाउंड जमा करने का आदेश, घर से हो सकते हैं बेदखल

Vandana Semwal

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. यूके की हाईकोर्ट ने माल्या को आदेश देते हुए कहा है कि वो स्विस बैंक यूबीएस को 80,000 पाउंड की राशि अदा करें. साथ ही कोर्ट ने माल्या को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें लंदन स्थित घर से बेदखल होना पड़ेगा.

Guru Nanak Jayanti 2018: गुरु पर्व पर 3080 सिख श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान

Bhasha

गुरू नानक जयंती के मौके पर आयोजित समारोहों में भाग लेने के लिए भारत से 3080 सिख श्रद्धालु बुधवार को लाहौर पहुंचे. भारतीय तीर्थयात्री लाहौर पहुंचने के बाद गुरू नानक के जन्मस्थान ननकाना साहिब के ‘‘गुरूद्वारा जन्मस्थान’’ के लिए रवाना हो गए जहां मुख्य समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कमलनाथ का एक और वीडियो वायरल, कहा- 'मुस्लिम समाज से 90 फीसदी वोटिंग नहीं हुई तो कांग्रेस को होगा बड़ा नुकसान

Vandana Semwal

वीडियो में कमलनाथ को यह कह रहें हैं कि मुस्लिम कांग्रेस पार्टी के 'वोट बैंक' है. पिछले चुनावों में मुस्लिम बूथ पर केवल 50 से 60 फीसदी ही वोटिंग हुई मुस्लिम बूथों पर 90 फीसदी वोटिंग क्यों नहीं हुई. मुस्लिम समुदाय से अगर कांग्रेस 90 फीसदी वोट नहीं मिले तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है.

ATM का इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर, जल्द बंद हो जाएंगी 50 फीसदी मशीन, कैश की होगी किल्लत

Vandana Semwal

भारत के 50 फीसदी एटीएम मार्च 2019 तक बंद हो सकते हैं. एटीएम इंडस्ट्री की संस्था दि कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि 50 फीसदी एटीएम 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे.

India vs Australia: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से हराया, शिखर धवन का अर्धशतक हुआ बेकार

IANS

भारत को यहां के गाबा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों से हार मिली.

तैमूर ने खिलाया गौ माता को चारा, Video में देखें छोटे नवाब का पशु प्रेम

Priyanshu Idnani

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर बचपन में ही एक स्टार बन चुके हैं. हर कोई उनकी तस्वीरों को देखने के लिये बेताब रहता है.

जम्मू-कश्मीर: LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान जख्मी

Bhasha

म्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक जवान जख्मी हो गया. अधिकारियों ने बताया कि जवान बालाकोट-मेंढर सेक्टर में गश्त कर रहा था तभी उसने गलती से बारूदी सुरंग पर पांव रख दिया और विस्फोट हो गया.

अमृतसर ब्लास्ट: सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- ISI ने रची थी हमले की साजिश, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Vandana Semwal

इस मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम ने कहा "यह आतंकवाद का मामला है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. यह सीधे तौर से आतंकवाद का मामला है.

एप्पल वॉच करेगी सूर्य की हानिकारक पराबैगनी किरणों से रक्षा, जल्द ही कंपनी लॉन्च करेगी यह फीचर

IANS

नई एप्पल वाच आपको तेज धूप, समय से पहले झुर्रियां पड़ने और यहां तक कि त्वचा कैंसर से भी बचाएगी, क्योंकि यूएस पेशेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने इसे पराबैगनी (यूवी) किरणों पर निगरानी का पेटेंट दे दिया है.....

कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर भी करने जा रहे हैं TV पर वापसी, ये रही पूरी Details

Priyanshu Idnani

कपिल शर्मा के अलावा अब सुनील ग्रोवर भी टीवी पर वापिसी करने जा रहे हैं. इस शो का नाम 'कानपुर वाले खुराना' होगा. शो का प्रसारण 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर किया जाएगा.

छोटी आंत के कैंसर से बचाव करने में मददगार है एस्पिरिन और ओमेगा-3

IANS

छोटी आंत के कैंसर के अत्यधिक जोखिम वाले मरीजों में एस्पिरिन व ओमेगा-3 का सेवन सुरक्षित व कैंसर के खतरे की संभावना को कम करने में कारगर है. लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में कम कीमत वाली इन औषधियों से छोटी आंत के कैंसर के अत्यधिक जोखिम वाले मरीजों में प्री-कैंसर पॉलिप की संख्या में कमी दिखाई दी है.

Categories