मुख्य समाचार

इंदौर: कमर्शियल टैक्स विभाग के उपायुक्त दीपक श्रीवास्तव की पत्नी ने की खुदकुशी

IANS

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में वाणिज्यिक कर विभाग के उपायुक्त दीपक श्रीवास्तव की पत्नी 42 वर्षीय रंजना ने शनिवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

हॉलीवुड एक्टर माइकल जे. फॉक्स ने स्वास्थ्य संबंधी नई समस्याओं का किया खुलासा

IANS

हॉलीवुड अभिनेता माइकल जे. फॉक्स (Michael J. Fox) ने स्पाइनल कॉर्ड संबंधी नई स्वास्थ्य समस्या का खुलासा किया है. वह पार्किन्संस रोग से भी जूझ रहे हैं. साल 1991 में फॉक्स जब 29 साल के थे तब उन्हें पार्किन्संस बीमारी होने का पता चला.

बिहार: जनता दल यूनाइटेड ने पोस्टर के जरिए RJD पर बोला सियासी हमला, 'कानून का राज' और 'कैदी राज' पर पूछा सवाल

IANS

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की रविवार को होने वाली 'संकल्प रैली' के पहले जनता दल (Janata Dal ) ने एक पोस्टर के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) पर सियासी हमला बोला है...

पंजाब में राखी सावंत के साथ छेड़छाड़, रोकर कहा- मुझे मीका सिंह याद आ गए

Team Latestly

राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. हाल ही में भी उन्हें अपने एक बयान की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था. उन्होंने कहा था कि आवश्यकता पड़ने पर वह 2000 बम के साथ पाकिस्तान में कूद जाएंगी.

पटना: NDA की 'संकल्प रैली' से पहले तेजस्वी यादव ने मांगा विशेष पैकेज का लेखा-जोखा

IANS

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 'संकल्प रैली' के पहले राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर राजग पर निशाना साधा है.

पटना में PM मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को घेरा, कहा- देश के जवानों के पराक्रम के सबूत मांगते है तो पाकिस्तान में ताली बजती है

Vandana Semwal

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता हमारे जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं. जैसे इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे, वैसे ही वे अब आतंकी ठिकानों पर हुए हवाई हमलों का सबूत मांगने लगे हैं.

'पाकिस्तान का विनाश' वाले बयान पर कंगना रनौत ने कही यह बड़ी बात

IANS

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'पाकिस्तान का विनाश' कर देने वाले अपने बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि पुलवामा (Pulwama) आतंकी हमले के बारे में सुनने के बाद गुस्से में उनकी ओर से यह टिप्पणी स्वभाविक रूप से आई.

गोवा: सीएम मनोहर पर्रिकर को मिली अस्पताल से छुट्टी, अपने आवास के लिए हुए रवाना

IANS

कैंसर (Cancer) से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (CM Manohar Parrikar) को रविवार को 'जांच व परीक्षण' के लिए अस्पताल में भर्ती होने के एक घंटे बाद छुट्टी मिल गई.

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने बड़े पैमाने पर किया जाने वाला वार्षिक सैन्य किया अभ्यास खत्म

IANS

अमेरिका (America) और दक्षिण कोरिया (South Korea) ने घोषणा कर कहा कि दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर होने वाले सालाना सैन्याभ्यास को खत्म करने का फैसला किया है.

हिमाचल प्रदेश: रात भर बारिश और बर्फबारी के बाद सुबह धूप खिली, तापमान में आई गिरावट

IANS

हिमाचल प्रदेश में रात भर बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह धूप खिली है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है.

'लुका छुपी' और 'सोनचिड़िया' के बीच टक्कर, दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने कमाए इतने करोड़

Priyanshu Idnani

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. महज दो दिनों में ही इस फिल्म ने 18 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है

उत्तर प्रदेश: राजीव शर्मा को 10वीं बार 'ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' की सौंपी गई कमान

IANS

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शाहजहांपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (Gramin Patrakar Association) की दसवीं बार कमान सौंपी गई है

बुलंदशहर हिंसा: SIT ने दाखिल की चार्जशीट, 38 को बनाया आरोपी, पांच पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का आरोप

Vandana Semwal

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है. चार्जशीट में 38 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 5 पर सुबोध कुमार की हत्या का आरोप है, जबकि 33 पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर की जांच पर साधा निशाना

IANS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर द्वारा की जा रही 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच पर निशाना साधा है.

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुई डकैती पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- नाकाम हुआ सरकार का रिपोर्ट कार्ड

IANS

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हुई डकैती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार पर निशाना साधा है.

मसूद अजहर के बचाव में आया पाकिस्तान, कहा- जैश का पुलवामा हमले में नहीं है हाथ

Nizamuddin Shaikh

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जैश आतंकी संगठन खुद इस बात की जिम्मेदारी ले चुका है कि इस हमले को उसने ही अंजाम दिया है. इसके बाद भी पाकिस्तान उसे बचाने के लगा हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं कि जैश ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया है.

मध्यप्रदेश: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को आज 'भारतीयम्' में दी जाएगी श्रद्धांजलि

IANS

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सभी जिला मुख्यालयों पर पुलवामा (Pulwama) के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार की शाम को 'भारतीयम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

करण जौहर और ऋतिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- वो दोनों कभी मेरी जगह नहीं ले सकते

Priyanshu Idnani

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कंगना को कई बार ऋतिक रोशन पर निशाना साधते हुए देखा गया है. हाल ही में कंगना रनौत इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुई थी

मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में छाए बादल, तापमान में हुआ इजाफा

IANS

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से आसमान पर हल्के बादलों का डेरा है. वहीं, ठंड का असर भी कम है...

IAF एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- मोदी सरकार जारी करे सबूत

Vandana Semwal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्टाइक के सबूत जारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ कार्रवाई के सबूत जारी किए थे, उसी तरह इस एयर स्ट्राइक के सबूत जारी किए जाने चाहिए

Categories