हिमाचल प्रदेश: रात भर बारिश और बर्फबारी के बाद सुबह धूप खिली, तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में रात भर बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह धूप खिली है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है.

मौसम साफ (Photo Credit- Pixabay)

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रात भर बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह धूप खिली है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है. वहीं, बफीर्ली हवाओं और बारिश के कारण शिमला (Shimla) में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और मनाली में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे बना हुआ है. शिमला में 18.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि मनाली में सात सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई.

शिमला से 65 किमी दूर पर्यटन स्थल नारकंडा में भी बर्फबारी दर्ज हुई, जिससे स्कीइंग के शौकीनों को इसका लुत्फ उठाने का मौका मिला. मनाली (Manali) और डलहौजी के पास सोलांग स्की स्लोप भी बर्फ से पट गया है. वहीं, किन्नौर जिले के कल्पा में राज्य में सबसे अधिक 23 सेमी बर्फबारी हुई.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार, कई इलाकों में बढ़ी भूस्खलन की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार से मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है."

वहीं, राज्य के निचले इलाकों जैसे धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में बारिश हुई. धरमशाला में 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई. सोमवार से क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड