मुख्य समाचार
बिना हथियारों के दुश्मन से लड़ रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी
Bhashaअस्पताल के कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों की कमी के साथ बड़ी संख्या में रोजाना संक्रमित लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे है और ऐसा करते हुए कई खुद भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
लॉकडाउन 2.0: गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइड लाइन, कृषि कार्यों में छूट का ऐलान
Manoj Pandeyदेशभर ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2 लागू कर दिया है. जो अब देशभर में 3 मई तक लागू रहेगा. वहीं लॉकडाउन लागू होने के बाद भारत सरकार अब यह भी ध्यान दे रही है कि इससे आम जनजीवन पर कोई असर न पड़े और उनके जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जाए. इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय की ओर से आज गाइडलाइन जारी की गई है. जिसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है. जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक किसान कृषि से जुड़े काम कर सकते हैं. जैसे कि फसलों की बुवाई और उसकी कटाई का काम कर सकते हैं. इस दरम्यान किसान उपज के लिए खरीदारी कर सकते हैं. कटाई के लिए मशीनों का एक राज्य से दूसरे राज्यों में आवागमन जारी रहेगा. पशुओं के आहार और कच्चे माल की सप्लाई भी जारी रहेगी. मछली पालन की गतिविधियां जारी रहेंगी.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अपील, कहा- पश्चिम एशिया में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार
Bhashaकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं और ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथक वास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए.
रोहित की बल्लेबाजी के कायल हैं बटलर
Bhashaराजस्थान रायल्स के पेज पर बटलर ने ‘इंस्टाग्राम लाइव’ सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी है।’’
Lockdown: पुलकित सम्राट ने की गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा की चंपी, क्वारंटाइन में ऐसे बिता रहे हैं रोमांटिक टाइम (See Video)
Akash Jaiswalबॉलीवुड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा क्वारंटाइन के इन दिनों में एक दूसरे के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. आज सोशल मीडिया पर इस कपल का लेटेस्ट वीडियो देखने को मिला है जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.
अगर आप इन 2 समस्याओं से हैं पीड़ित तो आपको COVID-19 संक्रमण का खतरा हो सकता है दूसरों से 10 गुना ज्यादा
Anita Ramइंटरनेशनल फोरम ऑफ एलर्जी एंड रायनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ऐसा व्यक्ति जिनमें इंफ्लूएंजा के लक्षण हो और उसके सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता प्रभावित हो रही है तो वह भी कोविड-19 का मरीज हो सकता है. इस समस्या से पीड़ित लोगों में दूसरों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा 10 गुना ज्यादा हो सकता है.
Covid-19: धारावी में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 60
Bhashaमुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है. सभी नए मरीज धारावी के मुकुंद नगर इलाके से हैं, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.
न्यूयॉर्क में मृतकों की संख्या 10,000 के पार
Bhashaशहर के आंकड़ों में यह बदलाव तब आया है जब अधिकारियों ने पाया कि मृतकों की संख्या केवल प्रयोगशाला से पुष्ट मामलों के आधार पर थी जबकि कई लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले घर पर ही मौत हो गई।
कोविड-19: ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ का वित्त पोषण रोकने का आदेश दिया
Bhashaट्रंप ने कहा कि जब तक घातक कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने को लेकर ‘‘प्रबंधन में गंभीर गलती करने और जानकारी को छुपाने में’ डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक यह रोक जारी रहेगी।
भोपाल गैस त्रासदी की जंग जीतने वाले पांच व्यक्ति कोरोना की जंग हारे
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक भोपाल में कुल पांच व्यक्तियों की मौत हुई और ये पांचों भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे।
Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ग्लैमरस फोटो शेयर करके बनाया फैंस दिन
Aarti Shejvalkarभोजपुरी स्टार मोनालिसा सोशल साईट पर ज्यादा एक्टिव हो गई है. आए दिन वो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नए नए फोटो शेयर करती हैं जिसमें वो बहोत ही ग्लैमरस लगती हैं. मोनालिसा ने आज भी अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की हैं जिसमें मोनालिसा डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं.
WHO के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है, कोविड-19 से लड़ रही है संस्था: एंतोनियो गुतारेस
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के वित्त पोषण पर रोक लगाने की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि अभी डब्ल्यूएचओ के संसाधनों को कम करने का समय नहीं है क्योंकि यह संस्था अभी कोविड-19 महामारी से लड़ रही है.
लॉकडाउन 2.0: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, 3 मई तक देश भर में हवाई- रेल और सड़क यातायात पर रोक
Subhash Yadavकोरोना महामारी का इलाज भारत सहित दुनिया का कोई देश नहीं ढूंढ पाया है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं. वही कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही लॉकडाउन 2.0 का आज पहला दिन हैं. इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी की है. इसमें कहा गया है कि सभी तरह की परिवहन सेवाओं पर रोक 3 मई तक जारी रहेंगी। लेकिन जरूरी सेवाओं के लिए आम जनता को बाहर जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कृषि से जुड़े कामों को लेकर छूट दी गई है.
देश में कोराना वायरस से मरने वालों की संख्या 377, कुल 11,439 मामले
Bhashaकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं।
कोविड-19: 117 नए मामलों के बाद इंदौर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 544, मृत्यु दर में गिरावट
Bhashaदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 117 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 544 पर पहुंच गयी. कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत
Bhashaमुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते चिंता बनी हुई हैं।
Coronavirus: सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घरेलू कर्मचारी को हुआ कोरोना वायरस, क्वारंटाइन में पूरा परिवार
Akash Jaiswalसुजैन खान की बहन फराह खान अली के एक घरेलू कर्मचारी को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है जिसके चलते उनका पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ है. फराह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उस कर्मचारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अपने अन्य स्टाफ मेंबर्स को क्वारंटाइन फैसिलिटी मुहैया कराई है.
मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए कानून बनवाना चाहता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
Bhashaपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और स्पाट फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए सरकार से कानून बनाने का आग्रह किया है. पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि फिलहाल उनके पास भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए गवाहों को बुलाने या बैंक खाते जांचने का वैधानिक अधिकार नहीं है.
सरकार ने दूसरे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा निर्देश जारी किए, सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक
Bhashaगृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, लोगों की अंतर-राज्यीय, अंतर-जिला आवाजाही, मेट्रो, बस सेवाओं पर तीन मई तक रोक जारी रहेगी।
सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,200 के स्तर के करीब
Bhashaहालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।