मुख्य समाचार
कोरोना वायरस: अहमदाबाद के दो इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया
Bhashaकर्फ्यू 21 अप्रैल सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।
गोवा मुख्यमंत्री के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे समुद्र में पोत पर फंसे लोगों के परिजन
Bhashaएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में सभी महिलाएं थीं और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
लक्ष्मण ने क्लार्क की आलोचना की, कहा अच्छा व्यवहार आईपीएल में चुने जाने की गारंटी नहीं
Bhashaक्लार्क ने हाल में कहा था कि ऐसा भी समय आया था जब आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने आईपीएल अनुबंधों को बचाने के लिये कोहली और उनके साथियों के खिलाफ छींटाकशी करते हुए डरते थे।
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बांद्रा स्टेशन की घटना को लेकर दिया बयान, कहा- रेलवे के पत्र से पैदा हुआ असमंजस, जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई
Bhashaकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भीड़ एकत्र होने की घटना को लेकर बुधवार को कहा कि रेल विभाग के एक पत्र के कारण असंमजस की स्थिति पैदा हुई और इस मामले की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
बंगाल में लॉकडाउन लागू करने में विफल रहे अधिकारियों को बाहर किया जाए: धनखड़
Bhashaराज्यपाल ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लागू कराने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने पर विचार होना चाहिए।
स्पाइसजेट ने चिकित्सा सामान लाने के लिए चीन भेजा पहला मालवाहक विमान
Bhashaएअरलाइन ने कहा कि विमान आज सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पर कोलकाता हवाईअड्डे से रवाना हुआ जो शंघाई में स्थानीय समयानुसार अपराह्न साढ़े तीन बजे उतरा।
आईएमएफ का सभी देशों से चिकित्सा आपूर्ति के निर्यात पर अंकुश नहीं लगाने का आह्वान
Bhashaऐसे में आईएमएफ ने सभी देशों से कहा है कि वे अपने यहां से चिकित्सा सामग्री के निर्यात पर किसी तरह का अंकुश लगाने से बचें। अब तक दुनियाभर में इस महामारी से 1,19,000 लोगों की जान गई है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।
सरकार ने सभी उप सचिवों, उससे उच्च स्तर के अधिकारियों को कार्यालय आने को कहा
Bhashaकोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते ये अधिकारी करीब तीन हफ्तों से घर से ही काम कर रहे थे।
कोविड-19: लॉकडाउन के दौरान बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के शिकार होने का बढ़ा खतरा
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों के वर्चुअल मंच पर अधिक समय बिताने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि इससे दुनिया भर में लाखों बच्चे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं और साथ ही इंटरनेट पर डराने, धमकाने के मामले भी बढ़ सकते हैं.
हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 190 तक पहुंची
Bhashaहरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में मिले 190 संक्रमितों में 146 का इलाज चल रहा है जबकि 42 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 6000 के करीब पहुंचे
Bhashaपिछले 24 घंटों के दौरान 272 नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 5,988 हो गई। इस बीच 11 मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 107 पहुंच गई है।
लॉकडाउन: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।
Fact Check: क्या 21 सदस्यीय वैज्ञानिक कोविड टास्क फोर्स से परामर्श किए बिना ही पीएम मोदी ने लिया लॉकडाउन विस्तार का फैसला, जानें न्यूज मैगजीन के इस दावे की हकीकत
Anita Ramएक समाचार पत्रिका ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का विस्तार करने से पहले 21 सदस्यीय वैज्ञानिक कोविड टास्क फोर्स से परामर्श नहीं किया, लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक में इस दावे को फर्जी करार दिया गया है. इसके साथ ही आईसीएमआर ने भी ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है.
Coronavirus: अक्षय कुमार ने दिया 25 करोड़ रूपए का दान तो शत्रुघ्न सिंह ने ये बयान देकर कसा उनपर तंज?
Akash Jaiswalवेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर खुलकर बयानबाजी करते आए हैं. हाल ही में शत्रुघ्न ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या अपने स्टेटमेंट से वह अक्षय कुमार पर तंज कसना चाहते थे?
बिहार: टूरिस्ट वीजा पर आए 9 बांग्लादेशियों के खिलाफ FIR, तबलीगी जमात में शामिल होकर दे रहे थे धार्मिक उपदेश
Manoj Pandeyदिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) में आयोजित तबलीगी जमात (tablighi jamaat) के जलसे में शामिल हुए लोगों के कारण देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है. विदेशों से आए तबलीगी जमात में शामिल होने विदेशी नागरिकों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. देश के हर राज्य में इनके खिलाफ कर्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में पर्यटक वीज़ा पर भारत आए 9 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ समस्तीपुर में FIR दर्ज़ की गई. बिहार पुलिस के मुताबिक वे तबलीगी जमात के तहत धार्मिक उपदेशों में शामिल पाए गए थे और वे किराए के मकान में रह रहे थे, मकान मालिक के खिलाफ भी FIR की गई है. सभी लोग बिहार के समस्तीपुर में रह रहे थे.
कोविड-19 : कर्नाटक में मृतकों की संख्या 11 हुई, 17 नए मामले आए
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 17 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 277 हो गए हैं।
कोरोना का कहर: गुजरात में कांग्रेस विधायक के बाद अब पार्षद बदरुद्दीन शेख भी कोविड-19 से संक्रमित
Team Latestlyकोविड-19 महामारी का कहर भारत में जारी है. कोरोना से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना को लेकर जो हालात हैं उसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में गुजरात से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, बताना चाहते है कि अहमदाबाद में एक और कांग्रेसी नेता में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. अहमदाबाद नगर निगम में कांग्रेस पार्षद बदरुद्दीन शेख को कोरोना से संक्रमित पाया गया है.
लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में चलता रहेगा बैंक, बीमा का काम: सरकार
Bhashaसरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पिछले महीने 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की थी, जिसकी समयसीमा 14 अप्रैल को समाप्त हो गयी। इस दौरान बैंकिंग व बीमा से संबंधित कार्यों को जारी रहने की छूट दी गयी थी। सरकार ने बंद को अब तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया है।
यूएई में भारतीयों को फर्जी परिपत्र के बारे में आगाह किया गया
Bhashaदुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ऐसे परिपत्र फर्जी है।
ब्राजील में दो राज्यों के गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaरियो डी जेनेरियो के गवर्नर विल्सन विट्जल और उत्तरी राज्य पारा के गवर्नर हेल्दर बरबाल्हो ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।