सरकार ने सभी उप सचिवों, उससे उच्च स्तर के अधिकारियों को कार्यालय आने को कहा

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते ये अधिकारी करीब तीन हफ्तों से घर से ही काम कर रहे थे।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी उप सचिवों और उससे उच्च स्तर के अधिकारियों को कार्यालय आने के लिये कहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते ये अधिकारी करीब तीन हफ्तों से घर से ही काम कर रहे थे।

संयुक्त सचिव और उससे उच्च स्तर के सभी अधिकारी केंद्र सरकार के संबद्ध विभागों में सोमवार से लौटे हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन दिशानिर्देशों के मुताबिक, ‘‘शेष अधिकारी एवं कर्मचारी जरूरत के अनुसार 33 प्रतिशत तक उपस्थित रहेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि सभी मंत्रालय एवं विभाग, और उनके नियंत्रण वाले कार्यालय उप सचिव एवं उससे उच्च स्तर के अधिकारी 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे।

दिशानिर्देश में कहा गया है कि इसके अलावा, रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आपदा प्रबंधन और पूर्व चेतावनी एजेंसियां, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, भारतीय खाद्य निगम, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और सीमा शुल्क विभाग बगैर किसी प्रतिबंध के कामकाज करेंगे।

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यालयों के बारे में गृह मंत्रालय ने कहा कि जिला प्रशासन एवं कोषागार (अकाउंटेंट जनरल के क्षेत्र कार्यालय सहित) सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।

इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, लोक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और ऐसे राज्यों के लिये आवश्यक कर्मचारी तैनात किये जाएंगे।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘राज्य एवं केंद्र शासित सरकारों के अन्य सभी विभाग सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। ’’

मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश में कहा गया है, ‘‘ग्रुप ए और बी के अधिकारी जरूरत के मुताबिक कार्यालय आ सकते हैं। ग्रुप सी और इससे निचली श्रेणी के 33 प्रतिशत तक कर्मचारी कार्यालय आ सकते हैं,जो सामाजिक मेलजोल से दूरी के अनुरूप होगी।’’

इसमें कहा गया है कि पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन और आपात सेवाएं, आपदा प्रबंधन, कारागार और नगर निकाय सेवाएं बगैर किसी प्रतिबंध के काम करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले