स्पाइसजेट ने चिकित्सा सामान लाने के लिए चीन भेजा पहला मालवाहक विमान

एअरलाइन ने कहा कि विमान आज सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पर कोलकाता हवाईअड्डे से रवाना हुआ जो शंघाई में स्थानीय समयानुसार अपराह्न साढ़े तीन बजे उतरा।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शंघाई से चिकित्सा सामान हैदाबाद लाने के लिए अपना मालवाहक विमान चीन भेजा है।

एअरलाइन ने कहा कि विमान आज सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पर कोलकाता हवाईअड्डे से रवाना हुआ जो शंघाई में स्थानीय समयानुसार अपराह्न साढ़े तीन बजे उतरा।

स्पाइसजेट ने कहा कि विमान शंघाई से स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे रवाना होगा और रात आठ बजकर 10 मिनट पर कोलकाता हवाईअड्डे पहुंचेगा। इसके बाद रात नौ बजे यह कोलकाता से उड़ान भरकर हैदराबाद में आज रात 11 बजकर 10 मिनट पर उतरेगा।

एअरलाइन ने कहा कि यह पहली बार है जब स्पाइसजेट ने अपना मालवाहक विमान चीन भेजा है।

इसने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्पाइसजेट आज खाद्यान्न लेकर पश्चिम बंगाल से एक मालवाहक विमान कोलंबो और एक अन्य मालवाहक विमान सिंगापुर भेज रही है।’’

स्पाइसजेट ने कहा कि वह 25 मार्च से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अब तक 300 से अधिक उड़ानों के माध्यम से 2,700 टन से अधिक सामान की ढुलाई कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी