मुख्य समाचार
कोरोना वायरस: अमेरिकी संसद ने करीब 500 अरब डॉलर की और सहायता को दी मंजूरी
Bhashaसहायता देने संबंधी विधेयक बृहस्पतिवार को लगभग सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसे पारित करने के लिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसद 27 मार्च के बाद पहली बार वाशिंगटन में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने का पूरा ध्यान रखा।
सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 9,200 से नीचे आया
Bhashaसेंसेक्स 31,278.27 के निचले स्तर तक आने के बाद 534.23 अंक या 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,328.85 पर कारोबार कर रहा था।
वायरस से अमेरिका में बेरोजगारी दर महामंदी के बाद से सबसे अधिक
Bhashaगहराते आर्थिक संकट के जवाब में सदन ने करीब 500 अरब डॉलर का व्यय पैकेज पारित किया है जिससे संकटग्रस्त कारोबारों एवं अस्पतालों की मदद की जा सके।
गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बंगले की सीसीटीवी फुटेज जब्त करने का आदेश
Team Latestlyबॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के बंगले में लगे सीसीटीवी के फूटेज को सुरक्षित रखने को कहा है. गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के बंगले पर एक सिविल इंजीनियर युवक की पिटाई के दौरानअदालत ने यह निर्देश दिया है. 8 अप्रैल 2020 को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पेशे से इंजीनियर अनंत करमुसे की पिटाई का मामला सामने आया था. जिसके बाद पीड़ित ने मंत्री आव्हाड को आरोपी बनाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी ने पीड़ित अनंत करमुसे की ओर से दायर याचिका पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा. याचिका में आव्हाड को आरोपी बनाने और मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है.
घाघरा में नहाने गयीं दो सगी बहनों की डूबने से मौत
Bhashaपुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका ।
Coronavirus से परेशान बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने दे डाली चाइना को धमकी, देखें Video
IANS'बिग बॉस 13' के प्रतियोगी और गायक शहनाज गिल ने गुरुवार को चीन को एक मजेदार चेतावनी दी, जहां से घातक कोरोनो वायरस हर जगह फैला. गिल ने टिक टोक पर एक वीडियो बनाया जिसमें वह चीन के लोगों को चीनी भाषा में चेतावनी देते हुए दिखाई दे रही है.
बाइडेन ने मतपत्रों के जरिए मतदान की पैरवी की
Bhashaउन्होंने कहा कि यह सबूत है कि ट्रंप चुनाव को कमजोर बनाने की कोशिश कर रहे है और अमेरिकियों के लिए वोट डालना और मुश्किल बना रहे हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था। पहली जांच रिपोर्ट में वह ‘संक्रमित’ नहीं पाए गए थे लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
परिवार तक शव नहीं पहुंच पाने से गंभीर ने घरेलू सहायिका का अंतिम संस्कार किया
Bhashaभाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी । वह पिछले छह साल से उनके घर पर काम कर रही थी ।
पोम्पिओ का आरोप, चीन को नवंबर से ही वायरस के बारे में पता था
Bhashaउन्होंने रेडियो प्रस्तोता लैरी ओकोन्नोर से कहा, “उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत विश्व में किसी और को इस बारे में बता पाने में बहुत देर की।”
कर्नाटक के रामनगर जेल में बंद दो कैदियों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, जेल में बंद अन्य लोगों पर मंडराया संक्रमण का खतरा
Rakesh Singhबेंगलुरु के पडरियनपुरा में स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 121 लोगों में से रामनगर जेल में बंद दो कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित दोनों मरीजों को शहर के विक्टोरिया अस्पताल में भेज दिया गया है, वहीं अन्य 119 आरोपियों को बेंगलुरु भेजा जाएगा.
आईपीएल के लिये एशिया कप के कार्यक्रम में बदलाव मंजूर नहीं : पीसीबी सीईओ
Bhashaखान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू होने की स्थिति में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट यूएई में सितंबर में ही होगा ।
गुजरात में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में महामारी से 100 लोगों की गई जान
Bhashaवडोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस संक्रामक रोग से राज्य में 100 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में मानव अधिकारों की रक्षा करने की अपील
IANSसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानव अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा सरकारों को चाहिए कि वह पहले से अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और लोगों के प्रति जवाबदेह रहे. हम सभी यह कर सकते हैं कि हम यह न भूले कि खतरा वायरस है, लोग नहीं.
उत्तराखंड में पुलिस ने दर्ज किया 6 माह और 3 साल के मासूम बच्चों पर Quarantine उल्लंघन का मामला
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन के पीछे सरकार की मंशा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लग सके. लेकिन कई लोग इस दौरान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपट रही है. लेकिन इसी दरम्यान उत्तराखंड (Uttarakhand) से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां राजस्व पुलिस उत्तरकाशी ने लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन के नियमों के उल्लंघन के लिए 51 लोगों के के खिलाफ कार्रवाई की है. जिसमें 6 महीने और 3 साल के बच्चे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. डीएम उत्तरकाशी का कहना है कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत 8 साल से कम उम्र के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है.
Covid-19 का कहर: केंद्र सरकार ने लिया फैसला, जून 2021 तक मौजूदा स्तर पर ही रखा जाएगा महंगाई भत्त्ता,
Bhashaकेंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेशेंनभोगियों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 30 जून 2021 मौजूदा स्तर पर ही रोक दिया है. राज्य सरकारें भी केन्द्र के इस निर्णय को अपना सकती हैं. अब अगले साल 30 जून तक महंगाई भत्ते की प्रभावी दर 17 प्रतिशत ही रहेगी.
कोरोना से जंग: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर के सरपंचों से करेंगे बात
Vandana Semwalशुक्रवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों (सरपंच) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे.
अमेरिकी विशेषज्ञ का आरोप: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का विरोध करने पर पद से हटाया
Bhasha‘बॉयोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवल्पमेंट अथॉरिटी’ (बीएआरडीए) के पूर्व निदेशक रिक ब्राइट ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उन्हें मंगलवार को उनके पद से हटाकर कम महत्वपूर्ण काम सौंपा गया।
दिनेश कार्तिक का छलका दर्द, कहा- CSK ने जब मेरे बजाय धोनी को चुना तो मुझे काफी दुख हुआ था
Rakesh Singhभारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नहीं चुने जानें का अफसोस जताया है. जी हां कार्तिक ने कहा, 'साल 2008 में आईपीएल के पहले ऑक्शन में सीएसके ने मेरे बजाय जब महेंद्र सिंह धोनी को चुना तो उन्हें गहरा आघात लगा था.