आईपीएल के लिये एशिया कप के कार्यक्रम में बदलाव मंजूर नहीं : पीसीबी सीईओ

खान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू होने की स्थिति में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट यूएई में सितंबर में ही होगा ।

कराची, 24 अप्रैल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग कराने के लिये एशिया कप के कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव पर पीसीबी ऐतराज जतायेगा ।

खान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू होने की स्थिति में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट यूएई में सितंबर में ही होगा ।

उन्होंने जीटीवी समाचार चैनल से कहा ,‘‘ हमारा रूख एकदम साफ है । एशिया कप सितंबर में होना है और सिर्फ सेहत से जुड़े मसले के कारण ही इसमें कोई बदलाव हो सकता है।आईपीएल के लिये इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया तो वह हमें मंजूर नहीं होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने सुना है कि एशिया कप नवंबर दिसंबर में कराने पर बात हो रही है जो हमारे लिये मुमकिन नहीं है । यदि आप एशिया कप में बदलाव करते हैं तो यह एक सदस्य देश के लिये रास्ता बनाने की कवायद है जो सही नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करेंगे ।’’

खान ने कहा कि जिम्बाब्वे की टीम उस समय पाकिस्तान दौरे पर होगी और फिर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड जाना है ।

कोरोना महामारी के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि साल के आखिर में हालात सुधरने पर इसका आयोजन हो सकता है ।

खान ने कहा कि गुरूवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की कांफ्रेंस कॉल पर हुई बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि ने आईपीएल विंडो का मसला नहीं उठाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\