घाघरा में नहाने गयीं दो सगी बहनों की डूबने से मौत

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका ।

जमात

बाराबंकी (उप्र), 24 अप्रैल थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम जमका के निकट घाघरा नदी में बृहस्पतिवार शाम छोटे भाई के साथ नहाने गई दो सगी बहनों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका ।

पुलिस के अनुसार सरसंडा ग्राम पंचायत में जमका गांव निवासी ओम प्रकाश की दो पुत्रियां पुष्पा (17) और लीलावती (15) अपने छोटे भाई रामबाबू के साथ घाघरा नदी में नहाने गयीं थीं ।

पुलिस ने बताया कि भाई को नदी किनारे खड़ा कर दोनों बहनों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में बहने लगीं। बहनों को डूबता देख रामबाबू दौड़ता हुआ घर पहुंचा और परिवारजनों को जानकारी दी तो स्थानीय लोगों के साथ परिवारजन पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम अवध की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज शर्मा व सब इंस्पेक्टर राजकिशोर दुबे वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए।

एसडीएम रामनगर आनंद वर्धन ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी