दिनेश कार्तिक का छलका दर्द, कहा- CSK ने जब मेरे बजाय धोनी को चुना तो मुझे काफी दुख हुआ था

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नहीं चुने जानें का अफसोस जताया है. जी हां कार्तिक ने कहा, 'साल 2008 में आईपीएल के पहले ऑक्शन में सीएसके ने मेरे बजाय जब महेंद्र सिंह धोनी को चुना तो उन्हें गहरा आघात लगा था.

दिनेश कार्तिक (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम में नहीं चुने जानें का अफसोस जताया है. जी हां कार्तिक ने कहा, 'साल 2008 में आईपीएल के पहले ऑक्शन में सीएसके (CSK) ने मेरे बजाय जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चुना तो उन्हें गहरा आघात लगा था. यह खुलासा उन्होंने एक मजाकिया लहजे में हर्षा भोगले के साथ क्रिकबज्ज के एक शो में किया.

इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने इस शो में आगे कहा कि, 'वह अब भी चेन्नई के कॉल का इंतजार कर रहे हैं. कार्तिक ने कहा कि उन्हें लगा था कि सीएसके उन्हें खरीदेगी, क्योंकि वो उस वक्त तमिलनाडु क्रिकेट का बड़ा नाम थे.' कार्तिक ने कहा, 'उस समय मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि क्या सीएसके उन्हें कप्तान बनाएगी या नहीं?' बता दें कि सीएसके की टीम ने साल 2018 की नीलामी में दिनेश कार्तिक के लिए बोली लगाई थी, लेकिन कोलकाता की टीम ने कार्तिक के उपर ज्यादा बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त BCCI से मांगी माफी, CPL इवेंट में हुए थे शामिल

बात करें दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 26 टेस्ट मैच खेलते हुए 42 इनिंग्स में 1025 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में कार्तिक के नाम एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में कार्तिक का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 129 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा कार्तिक ने देश के लिए 94 वनडे मैच खेलते हुए 79 इनिंग्स में 1752 रन बनाए हैं. इसके अलावा 32 T20 मैच में 399 रन बनाए हैं.

आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने अबतक 182 मैच खेलते हुए 163 इनिंग्स में 3654 रन बनाए हैं. आईपीएल में दिनेश कार्तिक के नाम 18 अर्धशतक दर्ज है. इस फॉर्मेट में कार्तिक का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 97 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड