मुख्य समाचार

लॉकडाउन इफेक्ट: गंगा में घटा प्रदूषण का स्तर, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास इस पवित्र नदी के बहते साफ पानी का वीडियो हुआ वायरल

Anita Ram

सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी का पानी एकदम स्वच्छ नजर आ रहा है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते औद्योगिक प्रदूषक तत्वों की गंगा नदी में कमी आई है, इसके साथ ही घाटों पर पर्यटकों के न आने से गंगा नदी के प्रदूषण स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में भी खुलेंगी दुकानें, बाजार और मॉल्स रहेंगे बंद, 3 मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं

Vandana Semwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेस में कहा कहा कि हम लॉकडाउन के दौरान मोहल्ले की दुकानें खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं. दिल्ली सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई राहतों के अलावा तीन मई तक लॉकडाउन में किसी और तरह की छूट की अनुमति नहीं देगी.

आईआईटी खड़गपुर ने संस्थान में फंसे विदेशी छात्रों तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन मंच बनाया

Bhasha

संस्थान के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय संबंध कार्यालय (ओआईआर) विदेशी छात्रों तक संपर्क बना रहे हैं और फोरम पर अकादमिक सूचना भी साझा कर रहे हैं।

कोरोना वायरस: घर से काम करने की चुनौती से जूझ रहा जापान

Bhasha

कई जापानियों के पास घर के काम करने के लिए आवश्यक मूलभूल उपकरण ही नहीं है। रोबोट, उत्तम डिजाइन और शानदार गैजेट से युक्त अत्याधुनिक छवि के विपरीत जापान कई मामलों में तकनीकी रूप से अक्षम है।

आजमगढ़ में पृथक केंद्र में तैनात सफाई कर्मचारियों को दी गई सूखी पूड़ी, जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

Bhasha

आजमगढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संकट के दौरान मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को खाने के लिए कथित तौर पर सूखी पूड़ी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में मेडिकल कालेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर दिया गया है.

कोविड-19 के खिलाफ जंग में आक्रामक जांच की भूमिका अहम : मनमोहन सिंह

Bhasha

सिंह ने कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो में कहा कि जांच और संक्रमितों का पता लगाना इस समस्या से लड़ने में अहम है।

कोरोना संकट ने समाज में तमाम तरह के नजरिये को भी बदला है : मोदी

Bhasha

मोदी ने रविवार को अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि कोरोना महामारी ने विभिन्न विषयों पर समाज के सामान्य नजरिये को बदलने और परिस्थितियों के बारे में नये तरीके से सोचने का मौका दिया है।

कोरोना संकट पर आगरा के मेयर की योगी को चिट्ठी, प्रियंका ने सही सूचना और उपचार की बतायी जरूरत

Bhasha

उन्होंने कहा,‘‘कल मैंने भी यही मुद्दा उठाया था। पारदर्शिता बेहद जरूरी है। जांच पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कोरोना वायरस को रोकना है तो पूरा ध्यान सही सूचना और उचित उपचार पर केन्द्रित होना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को आगरा के महापौर की बातों को सही तरीके से लेना चाहिए और लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाने की तत्काल कोशिश करनी चाहिए।

कोविड-19 से पैदा हुए हालात से निपटने को बड़े राहत पैकेज दे रहे हैं दक्षेस देश

Bhasha

विश्वबैंक ने हाल में आगाह किया है कि इस जानलेवा महामारी की वजह से दक्षिण एशिया का आर्थिक प्रदर्शन पिछले 40 साल के सबसे निचले स्तर पर आ सकता है। हालांकि, कोविड-19 की मार दुनियाभर को झेलनी पड़ रही है।

पाकिस्तान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर लगे प्रतिबंध को 15 मई तक बढ़ाया

IANS

पाकिस्तान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर लगे प्रतिबंध को 15 मई तक बढ़ा दिया है. यह जानकारी देश के विमानन विभाग ने दी. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जारी एक बयान में विभाग ने प्रतिबंध को 15 मई की रात 11.59 बजे तक बढ़ा दिया है.

पंजाब में स्कूल को बनाया गया आइसोलेशन केंद्र, 1000 बेड की सुविधा

IANS

पंजाब के अमृतसर में प्रशासन ने एक आवासीय विद्यालय को तकनीकी इनोवेशन के साथ कोविड-19 रोगियों के लिए 1,000-बेड वाले आइसोलेशन केंद्र में परिवर्तित कर दिया है. यह राज्य में पहला ऐसा स्कूल है, जिसे आइसोलन सेंटर बनाया गया है.

कोविड-19 प्रभाव: फिर से लौट सकते हैं टीवी धारावाहिकों के सुनहरे दिन

IANS

लॉकडाउन हटाए जाने के बाद और कोरोनो वायरस संकट खत्म होने के बाद शायद ही ऐसा होगा कि लोग सिनेमा हॉल की ओर जल्द रूख करेंगे. संकट खत्म होने के बाद भी वे काफी समय तक अपने घर पर रहने वाले हैं, और उसी जीवन शैली से चिपके रहेंगे.

इस वीडियो को देख हिल गए करण जौहर, अपने पोस्ट को बताया असंवेदनशील और मांगी माफी

Team Latestly

इस वीडियो में उन तमाम सेलेब्स पर कटाक्ष किया गया है. जो कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल का सोशल मीडिया के जरिये शो ऑफ कर रहे हैं. जबकि आम लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं.

चंडीगढ़ पुलिस ने असहयोगी कोरोना मरीजों को पकड़ने के लिए डिवाइस का करेगी इस्तेमाल

IANS

चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसा अनोखा आयरन डिवाइस विकसित किया है जिससे सहयोग नहीं करने वाले कोरोनावायरस रोगियों और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी. वीडियो में, सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए शख्स को आयरन हैंड संचालित ट्रैपर में फंसाते हुए दिखाया गया.

केंद्र की ओर से दी गई अनुमति से ज्यादा दिल्ली में राहत नहीं दी जाएगीः केजरीवाल

Bhasha

केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर जोर दिया।

कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ की जेलों से 2,368 बंदी रिहा

Bhasha

राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 72 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

डेविड वार्नर और केन विलियमसन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में आया विराट कोहली का नाम

IANS

आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के दो दिग्गज बल्लेबाजों केन विलियम्सन और डेविड वार्नर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह दी है. ये दोनों बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे.

भीड़ लगाकर गोश्त की बिक्री से रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल

Bhasha

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के गंभीरवा चौकी क्षेत्र में भगवानपुर माफी गांव में बाहर से आए एक व्यक्ति को खांसी बुखार के लक्षण मिलने पर चौकी प्रभारी दारोगा गौरव सिंह मेडिकल टीम के साथ एक सिपाही को लेकर शनिवार को उसे पृथक-वास भेजने के लिये गए थे।

निकारागुआ में मुक्केबाजी के मुकाबले शुरू

Bhasha

इन मुकाबलों के प्रमोटर दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन रोसेंडो अल्वारेज हैं और उन्होंने वायरस के किसी खतरे को खारिज कर दिया।

Basava Jayanti 2020: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने चेहरे पर मास्क लगातार सेलिब्रेट किया बसवा जयंती, कई नेता भी रहे मौजूद

Anita Ram

आज बसव जयंती और इस खास अवसर पर कोरोना लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बंगलुरु में खास कार्यक्रम का आयोजन किया. बेंगलुरु में आयोजित बसव जयंती समारोह में सीएम येदियुरप्पा समेत कई नेता शामिल हुए और सभी ने अपने चेहरे पर मास्क लगातर इस पर्व को मनाया.

Categories