मुख्य समाचार
कोविड-19: आईसीएमआर ने राज्यों से चीनी कंपनियों से खरीदी जांच किट का इस्तेमाल बंद करने को कहा
Bhashaसभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सोमवार को भेजे परामर्श में आईसीएमआर ने कहा कि उसने ‘‘ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवसन डायग्नोस्टिक्स की किटों का क्षेत्रीय परिस्थितियों में मूल्यांकन किया। परिणामों में उनकी सूक्ष्म ग्राह्यता में काफी अंतर आया है जबकि निगरानी के उद्देश्य से इसके अच्छे प्रदर्शन का वादा किया गया था।’’
पीएसएल में सटोरियों के संपर्क की जानकारी नहीं देने पर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध
Bhashaउन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2 . 4 . 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं । ये दोनों मामले पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से जुड़े हैं । अकमल ने पिछले महीने ही इन आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया था ।
Coronavirus lockdown: लॉकडाउन में नहीं बढ़े टमाटर, आलू, और प्याज के दाम, जानिए कैसे?
PBNS Indiaकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जब लॉकडाउन की घोषणा की गई, तो देखते ही देखते घनी आबादी वाले इलाकों में किराने की दुकानें लगभग खाली हो गईं. तमाम लोगों ने जरूरत के सामान का स्टॉक लगा लिया. आटा, चावल, चीनी, आदि का स्टॉक तो लगा सकते हैं, लेकिन सब्जी का नहीं. और इसीलिए लोग कयास लगाने लगे कि लॉकडाउन में सब्जियों के दाम आसमान छुएंगे
उत्तराखंड सरकार दिशानिर्देशों के साथ धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधारने पर काम कर रही-सीएम
Bhashaयहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार,मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं ।
अमेजन इंडिया ने रेलवे के साथ साझेदारी की, लॉकडाउन के बीच तेजी से होगी आपूर्ति
Bhashaपिछले साल अमेजन इंडिया ने 13 मार्गों पर शहरों के बीच ई-कॉमर्स सामानों के परिवहन के लिए भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी की थी और कोलकाता तथा मुंबई में ग्राहकों के लिए सामान लेने के केंद्र भी बनाए थे।
दिव्यांग लड़की ने कोरोना राहत कोष के लिए दी दस महीने की पेंशन
Bhashaराज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए वीडियो साझा किया, जिसमें सबीना सैफी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दस महीने की पांच हजार रूपये पेंशन देते हुए देश और प्रदेशवासियों से कर्तव्य पालन की अपील करती भी नजर आ रही हैं।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 27,892 हुये, मृतक संख्या 872 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संक्रमित मरीजों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,184 हो गयी है। यह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का 22.17 प्रतिशत है।
Genda Phool Challenge: रश्मि देसाई-देवोलीना भट्टाचार्जी ने गेंदा फूल सॉन्ग पर लगाए ठुमके, Videos ने किया फैंस को खुश
Akash Jaiswalबिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. रश्मि देसाई ब्लैक कलर की शिनिंग पेंट और ब्राउन रंग की टॉप में अपने हॉट अवतार में डांस करती हुई नजर आईं.
झारखंड में केन्द्र की छूट के अनुसार दूकानें नहीं खोली जायेंगी-मुख्यमंत्री
Bhashaमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद शाम को पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।
वाहन कंपनियों का उत्पादन अभी रुका हुआ है, आपूर्ति श्रृंखला खुलने का इंतजार
Bhashaकंपनियों का कहना है कि देश के कई इलाकों में उनके आपूर्तिकर्ता और डीलर अभी भी लॉकडाउन (बंद) में हैं। इसलिए कलपुर्जा विनिर्माता से लेकर डीलर तक जल्द से जल्द दोबारा खोले जाने की जरूरत है।
पश्चिम बंगाल: कोविड-19 मरीजों को वीडियो कॉल की दी जा रही सुविधा
Bhashaशहर के साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल ने रविवार को 17 मरीजों के लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी थी।
यूएई में भारतीय दंपति की मौत, कोरोना वायरस से नहीं थे संक्रमित: रिपोर्ट
Bhashaगल्फ न्यूज ने रविवार को अपनी एक खबर में कहा कि केरल से ताल्लुक रखने वाली सोफिया हबीब (57) का यहां एक अस्पताल में एक सप्ताह इलाज चलने के बाद 18 अप्रैल को निधन हो गया।
उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा : जेएमआई के पूर्व छात्रों के संगठन का अध्यक्ष गिरफ्तार
Bhashaअधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शिफा उर रहमान जामिया समन्वय समिति का सदस्य भी है और दंगों में कथित संलिप्तता के लिए उस पर अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे रविवार की रात को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था।
हवा में मिले कोविड-19 के आनुवंशिक तत्व, संक्रामण होने को लेकर स्पष्टता नहीं : अध्ययन
Bhashaअनुसंधानकर्ताओं ने चीन के वुहान में दो अस्पतालों और कुछ सार्वजनिक स्थानों के पर्यावरण का आकलन किया। ये वह क्षेत्र हैं जहां कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए।
गेंद पर कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल का होल्डिंग ने किया विरोध, डोनाल्ड पक्ष में
Bhashaपाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व दिग्गज वकार युनूस ने कहा कि गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने का विकल्प कुछ और नहीं हो सकता।
उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध
Bhashaपीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू करने के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2 . 4 . 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं ।
कोविड-19: यह संस्था सरकार की बंधक नहीं है: न्यायालय
Bhashaशीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि न्यायालय सरकार के कथन का सत्यापान किये बगैर ही उस पर विचार कर रही है जबकि लोगों , विशेषकर पलायन करने वाले कामगारों, के मौलिक अधिकार लागू नहीं किये जा रहे हैं।
म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए रिजर्व बैंक के उपायों से सेंसेक्स 416 अंक चढ़ा, निफ्टी 128 अंक मजबूत
Bhashaकेंद्रीय बैंक की इस घोषणा से वित्तीय शेयरों के प्रति आकर्षण बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक रुख से भी निवेशकों का मनोबल बढ़ा हुआ था।
कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द होने से निराश हैं लक्ष्य
Bhashaकोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लाकडाउन के कारण लक्ष्य भी बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के समीप अपने घर में हैं।
कोविड-19: स्वस्थ होकर बोरिस जॉनसन अपने कार्यालय लौटे, पाबंदियां हटाने की विरूद्ध चेतावनी दी
Bhashaउन्होंने ब्रिटिश नागरिकों से इस लॉकडाउन को लेकर अपनी अधीरता पर काबू रखने की अपील की।