उत्तराखंड सरकार दिशानिर्देशों के साथ धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधारने पर काम कर रही-सीएम

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार,मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं ।

जमात

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बैठक में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, ' हम प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये मंत्र ’जान भी जहान भी’ पर काम कर रहे हैं। हम भारत सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम कर रहे हैं।'

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार,मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है और हर भारतवासी उन्हें अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है।

रावत ने बताया कि अक्षय तृतीया पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए हैं ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विशेष तौर पर धार्मिक पर्यटन का केन्द्र रहा है ।

उन्होंने कहा कि बंद के कारण पर्यटन में नुकसान हुआ है परंतु उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्थितियां फिर सुधरेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल मानकों का पालन करते हुए अन्य आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने कृषि, वानिकी और स्वरोजगार का उदाहरण देते हुए कहाकि शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के साथ इन क्षेत्रों में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से स्थिति सामान्य हो सकती है।

रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रभाव से मुक्त नौ पर्वतीय जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग, मनरेगा के काम शुरू किए गए हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मंत्रिमण्डलीय उपसमिति और विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मनरेगा में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन करने का भी सुझाव दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\