कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द होने से निराश हैं लक्ष्य

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लाकडाउन के कारण लक्ष्य भी बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के समीप अपने घर में हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल पांच खिताब जीत चुके भारत के लक्ष्य सेन विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 खिलाड़ियों में जगह बनाने के करीब थे और कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द होने से निराश हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लाकडाउन के कारण लक्ष्य भी बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के समीप अपने घर में हैं।

लक्ष्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं बड़े टूर्नामेंटों में खेलने, बेहतर खिलाड़ियों का सामना करने और इस साल शीर्ष 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने को लेकर उत्सुक था लेकिन इसके बाद सब कुछ अचानक से रुक गया, सभी टूर्नामेंट स्थगित हो गए। अब मुझे नहीं पता कि ये दोबारा कब शुरू होंगे।’’

उत्तराखंड का यह 18 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल सीनियर सर्किट में बेहतरीन फार्म में था और सारलोरलक्स ओपन और डच ओपन के रूप में दो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 टूर्नामेंट सहित पांच खिताब जीतकर साल के अंत में विश्व रैंकिंग में 32वें स्थान पर पहुंच गया।

फिलहाल लक्ष्य की विश्व रैंकिंग 27वीं है।

लक्ष्य ने इस साल बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया और फिर आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में डेनमार्क के पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसन को कड़ी टक्कर दी।

लक्ष्य की नजरें स्विस ओपन (17 से 22 मार्च) पर टिकी थीं लेकिन आल इंग्लैंड के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ ने सारी प्रतियोगिताएं निलंबित कर दी।

लक्ष्य जब टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे तब सरकार ने यात्रा को लेकर पाबंदियां लगा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय ने जब यात्रा पाबंदियों को घोषणा की तो मुझे दूसरे दौर का मुकाबला खेलना था। मैंने इसके बारे में अधिक नहीं सोचा लेकिन मेरे मैच खेलने तक बीडब्ल्यूएफ ने सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने टिकट बुक की और वापस लौट आए। शुरुआत में हमारी योजना वहां से स्विट्जरलैंड जाने की थी।’’

लक्ष्य स्वदेश लौटने के बाद से घर पर ही हैं और उनका परिवार उनके साथ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा