मुख्य समाचार
Coronavirus: कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में सफलता की ओर अग्रसर भारत
PBNS Indiaकोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जितनी तेजी से कदम भारत ने उठाए हैं और वायरस के संक्रमण के फैलाव पर लगाम लगाई है, उसकी चर्चा विश्व भर में हो रही है. तमाम विकसित देशों से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक सभी भारत के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं
जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों के 68,600 करोड़ रुपये बट्टे खाते में: आरबीआई ने दिया जवाब
Bhashaतकनीकी रूप से बट्टे खाते में डाल दिया है।
कोटा में फंसे छात्रों की मदद को बिहार सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर के मिश्रा की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले में केंद्र के वकील के एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर इसकी अगली सुनवाई की तारीख पांच मई निर्धारित की। पीठ ने कहा कि “इस बीच यदि कोई जरूरतमंद छात्र उनमें हेल्पलाइन नंबर पर (बिहार सरकार द्वारा स्थापित) मदद मांगता है तो बिहार सरकार को जरूरतमंद छात्रों की मदद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।”
पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला
Bhashaपुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा । इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं ।
सिद्धरमैया ने संक्रमणमुक्त जिलों में शराब बिक्री की अनुमति देने का सुझाव दिया
Bhashaइसके अलावा सिद्धरमैया ने राज्य सरकार से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण प्रभावित ऑटोरिक्शा चालकों, फेरीवालों, दिहाड़ी मजदूरों जैसे अंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग की।
घोष ने कोविड-19 को लेकर समिति गठित करने पर ममता पर साधा निशाना
Bhashaबनर्जी ने सोमवार को कोविड-19 प्रबंधन पर एक मंत्रिमंडलीय समिति के गठन की घोषणा की थी। इस समिति में वित्त मंत्री अमित मित्रा, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम और स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल हैं।
प्रयागराज से छात्रों को पहुंचाया जा रहा है घर: अपर मुख्य सचिव
Bhashaअधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रयोग की जाने वाली पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट को लेकर भ्रामक व तथ्यहीन बातें फैलाई जा रही हैं। कोविड-19 मामले आने पर पहले से मौजूद एस1, एस2 के लिए उपलब्ध पीपीई किट का प्रयोग शुरू किया गया था जिसे 115 रूपये में अक्टूबर 2019 में खरीदा गया था।
राजनाथ ने लॉकडाउन के बाद फिर काम शुरु करने के लिए डीपीएसयू, ओएफबी को जरूरी योजना बनाने को कहा
Bhashaरक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने कोविड-19 से निपटने में डीपीएसयू और ओएफबी के सहयोग की समीक्षा की।
आनंद महिन्द्रा का 49 दिन के बाद व्यापक स्तर पर लॉकडाउन उठाने का सुझाव दिया
Bhashaमहिन्द्रा ने माना कि सरकार के लिये लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना बनाना काफी चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि अर्थव्यवस्था की तमाम चीजें एक दूसरे से काफी कुछ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आगे की योजना बड़े पैमाने पर संक्रमण को नियंत्रित करने और परीक्षण करने पर आधारित होनी चाहिये। केवल हॉटस्पॉट और जनता के अतिसंवेदनशील समूह को ही अलग रखा जाना चाहिये।
Mabaharat Facts: पुनीत इस्सर से भीम का रोल करवाना चाहते थे बीआर चोपड़ा, लेकिन एक्टर ने इस कारण चुना दुर्योधन का किरदार
Team Latestlyएक्टर पुनीत इस्सर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बीआर चोपड़ा ने इस शो में भीम का रोल ऑफर किया था जिसे उन्होंने मना कर दिया था. इंडिया टुडे को दिए हुए अपने इंटरव्यू में पुनीत ने इस बात का खुलासा किया है. पुनीत ने कहा, "मेरे ऑडिशन के बाद बीआर चोपड़ा ने कहा तुम्हें भीम के रोल के लिए चुन लिया गया है.
कोविड-19: तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार
Bhashaसचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों के प्रति लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण ही राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।
आयुष मंत्रालय ने कोरोना को लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दी यह खास काढ़ा पीने की सलाह
Bhashaआयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) मंत्रालय ने कहा कि यह विधि जनसमुदाय के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है और प्रधानमंत्री उस पर अपनी सहमति जता चुके हैं.
सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री से कहा, लंबित बोर्ड परीक्षा कराना अभी व्यावहारिक नहीं
Bhashaउन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की अध्यक्षता में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की हुई बैठक में यह अनुशंसा की।
परीक्षण किट: चीन ने भारत से मुद्दे के समाधान के लिए चीनी कंपनियों से संवाद बढ़ाने की अपील की
Bhashaआईसीएमआर ने सोमवार को राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ग्वांगझू वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवजॉन डायग्नोस्टिक्स से खरीदे गये इन किटों का उनके प्रदर्शन में बहुत अंतर आने के चलते इस्तेमाल बंद कर देने को कहा था। भारत ने इन दोनों चीनी कंपनियों से करीब पांच लाख त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण किट खरीदे थे।
कोरोना वायरस : इंदौर के दो सरकारी अस्पतालों में जल्द शुरू होगा प्लाज्मा थैरेपी का परीक्षण
Bhashaइंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया, "हम मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय और महाराजा तुकोजीराव होलकर (एमटीएच) चिकित्सालय में कोविड-19 के गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी का परीक्षण शुरू करने की तैयारी की दिशा में आगे बढ़ गये हैं।"
भारत ने 2021 पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी गंवाई
Bhashaअंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) ने 2017 में किया गया करार तोड़कर अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी है ।
उप्र में साधुओं की हत्या पर राजनीति नहीं हो, निष्पक्ष जांच कराए योगी सरकार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज का बयान, प्लाज्मा थेरेपी का नहीं करेंगे इस्तेमाल
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का अब तक कोई कारगर इलाज उपलब्ध नहीं हो पाया है. लेकिन कोरोना वायरस के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा (Haryana) के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा है कि उनके राज्य में प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य हरियाणा की रिकवरी रेट बेहतर है. हम 70 फीसदी पारंपरिक मेडिसिन का प्रयोग कर रहे हैं. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बयान उस वक्त आया है जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्लाज्मा थेरेपी से संभावित इलाज के बारे में स्पष्ट किया कि उपचार की यह पद्धति अभी प्रयोग के दौर में है और ऐसी किसी भी पद्धति को मान्यता नहीं दी गयी है.
बीएसई जिंस डेरिवेटिव खंड के लिए नकारात्मक मूल्य फीचर को जोड़ेगा
Bhashaबीते दिनों वैश्विक स्तर पर डेरिवेटिव बाजार में कच्चे तेल के डेरिवेटिव सौदे नकारात्मक कीमत पर हुए थे(जहां कीमतें शून्य से नीचे चली गयी थीं या बिक्रेता को माल बेचने के लिए उल्टे कीमत चुकानी पड़ी थी)। उसके बाद यह फैसला किया गया है।