बीएसई जिंस डेरिवेटिव खंड के लिए नकारात्मक मूल्य फीचर को जोड़ेगा

बीते दिनों वैश्विक स्तर पर डेरिवेटिव बाजार में कच्चे तेल के डेरिवेटिव सौदे नकारात्मक कीमत पर हुए थे(जहां कीमतें शून्य से नीचे चली गयी थीं या बिक्रेता को माल बेचने के लिए उल्टे कीमत चुकानी पड़ी थी)। उसके बाद यह फैसला किया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी कारोबारी प्रणाली में जिंस डेरिवेटिव खंड के लिए नकारात्मक मूल्य का फीचर जोड़ेगा।

बीते दिनों वैश्विक स्तर पर डेरिवेटिव बाजार में कच्चे तेल के डेरिवेटिव सौदे नकारात्मक कीमत पर हुए थे(जहां कीमतें शून्य से नीचे चली गयी थीं या बिक्रेता को माल बेचने के लिए उल्टे कीमत चुकानी पड़ी थी)। उसके बाद यह फैसला किया गया है।

बीएसई ने अपने जिंस डेरिवेटिव खंड के व्यापारिक सदस्यों को एक परिपत्र के जरिए बताया कि बाजार की कारोबारी प्रणाली को नकारात्मक कीमतों पर सौदों को स्वीकार करने के लिए और उन्हें कार्यान्वित करने के लिए संशोधित किया गया है।

बीएसई ने कहा कि इस सुविधा के तहत ब्रेंट क्रूड तेल वायदा सौदे के लिए कारोबारी मूल्य के दायरे को संशोधित किया गया है, ताकि वह नकारात्मक मूल्य स्तर पर भी आर्डर ले सके और सौदे कर सके।

इसमें कहा गया है कि सदस्यों को नई सुविधा सोमवार 4 मई 2020 से परीक्षण के तौर पर मिलेगी।

बीएसई के अनुसार कारोबारी सदस्य और अग्रणी कारोबारी एप्लीकेशन वेंडर परीक्षण के तौर पर कीमतों के इन स्तरों पर आर्डर दे सकेंगे और सौदे कर सकेंगे।

बीएसई ने कहा कि इससे सदस्यों को अपनी आंतरिक प्रणाली की जांच करने और जरूरी होने पर उचित संशोधन करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 1 विकेट से रौंदा, कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Fact Check: क्या टी20 मुंबई लीग 2026 फाइनल के दौरान अर्जुन तेंदुलकर और शिवम दुबे के बीच हुई थी लड़ाई? जानें वायरल दावे की सच्चाई

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग जारी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड