भारत ने 2021 पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी गंवाई

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) ने 2017 में किया गया करार तोड़कर अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी है ।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारत ने मंगलवार को पुरूषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी गंवा दी चूंकि राष्ट्रीय महासंघ मेजबानी की फीस नहीं भर सका था हालांकि भारतीय महासंघ ने कहा कि यह कदम एआईबीए ने जल्दबाजी में उठाया है ।

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) ने 2017 में किया गया करार तोड़कर अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी है ।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने स्वीकार किया कि विलंब हुआ है लेकिन कहा कि पैसा किस खाते में भेजना है , इसे लेकर मसले सुलझाने में एआईबीए के नाकाम रहने के कारण यह प्रक्रियागत पेचीदगियां पैदा हुई ।

करीब 40 लाख डॉलर का यह भुगतान पिछले साल दो दिसंबर को होना था ।

एआईबीए ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारत मेजबान शहर अनुबंध के नियमों के तहत मेजबानी की फीस नहीं भर सका जिससे एआईबीए ने करार तोड़ दिया । भारत को अब करार रद्द होने के कारण 500 डॉलर का जुर्माना भरना होगा ।’’

भारत में यह टूर्नामेंट पहली बार होने वाला था । अब यह सर्बिया के बेलग्राद में होगा ।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष स्पाइसजेट एयरलाइन के मालिक अजय सिंह है । एआईबीए को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वित्तीय कुप्रबंधन के कारण निलंबित कर दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\