मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल में ‘रेड जोन’ में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला, दो घायल

Bhasha

इस घटना को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा में जुबानी जंग भी शुरू हो गयी है। तृणमूल कांग्रेस ने घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है जबकि भाजपा ने दावा किया कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति की वजह से यह घटना हुई।

कोविड-19 प्रकोप के बीच ब्रिक्स देशों को सही कदम उठाने चाहिये: चीन

Bhasha

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 के तेजी से प्रसार ने पूरे विश्व में लोगों की जान और स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। इससे दुनियाभर में लोगों की आवाजाही बाधित हुई है। साथ ही इसने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सामने भी गंभीर चुनौती पेश की है।

विश्व को फार्मा क्षेत्र में भारत की उत्पादक क्षमता का लाभ मिलता रहेगा: मोदी

Bhasha

उन्होंने कहा कि महामारी से निजात पाने के लिए भारत और कनाडा के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है।

श्रृंगला ने सीआईआई के साथ संवाद किया, जी-20 और बी-20 से संबंधों पर चर्चा की

Bhasha

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि भारत वर्ष 2022 में जब जी-20 समूह का अध्यक्ष बनेगा तब कैसे वे सक्रिय रूप से साझेदारी कर सकते हैं।

नीरव मोदी 11 मई तक न्यायिक हिरासत में , उस दिन वीडियो लिंक से होगी सुनवाई

Bhasha

नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर (चौदह हजार करोड़ रुपये से अधिक) के कर्ज की धोखा धड़ी और मनी-लांडरिंग के मामले में अभियुक्त है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। वह अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ बिटेन की अदालत में चुनौती दे रहा है।

अमेरिका में कोरोना का कहर, कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार पहुंची, अब तक 57,862 लोगों की मौत

Nizamuddin Shaikh

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका इस महामारी से अब 1,022,259 लोग पपेट में आ चुके हैं. वहीं 57,862 लोगों की जन जा चुकी हैं. जबकि 139,927 लोग ठीक हुए हैं . लेकिन मरने संक्रमित लोगों की संख्या जिस तरह से उस हिसाब से अमेरिक में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है.

यूएससीआईआरएफ ने भारत समेत 14 देशों को खास चिंता वाले देशों के रूप में नामित करने की सिफारिश की

Bhasha

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग(यूएससीआईआरएफ) ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि इसमें नौ ऐसे देश हैं जिन्हें दिसंबर, 2019 में सीपीसी नामित किया गया था वे म्यांमार, चीन, एरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान हैं। उनके अलावा उसमें पांच अन्य देश-- भारत, नाईजीरिया, रूस, सीरिया और वियतनाम हैं।

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले, आंकड़ा 2053 पहुंचा, तीन की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डा. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान में कहा गया कि ‘‘मंगलवार को 66 नये कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आये इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2053 हो गयी है। दो रोगियों की मौत आगरा में जबकि एक व्यक्ति की मौत कानपुर में हुई है।’’

कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल परीक्षण की योजना बना रहा एम्स, विशेषज्ञों की मिलीजुली राय

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी लेने के तौर-तरीकों पर काम हो रहा है।

मंदिर में दो साधुओं की हत्या : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया योगी को फोन

Bhasha

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार को तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

भारत मे धार्मिक स्वतंत्र: अमेरिकी आयोग USCIRF के अनुसार भारत में मुसलमानों को किया जा रहा है प्रताड़ित, भारतीय सरकार ने किया रिपोर्ट को खारिज

Team Latestly

वहीं इस रिपोर्ट के बाद विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा है कि यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन द्वारा भारत में अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर पेश की गई वार्षिक रिपोर्ट को हम अस्वीकार करते हैं. ये भारत के खिलाफ पक्षपाती और विवादित टिप्पणी है जोकि नई नहीं है. लेकिन इस अवसर पर इन्होंने अपनी गलती को नए स्तर पर पेश किया है.

राशिफल 29 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

Subhash Yadav

29 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा.

लालू को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं-रिम्स

Bhasha

डा. सिंह ने आज यह स्पष्टीकरण उन मीडिया खबरों के संदर्भ में दी जिनमें इस बात की आशंका जतायी गयी थी कि मेडिसिन विभाग में भर्ती एक वृद्ध मरीज के सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद लालू का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा. उमेश प्रसाद की टीम के भी उससे प्रभावितहोने की आशंका है।

शराब छोड़ने के बाद के गंभीर लक्षणों से पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है: केंद्र

Bhasha

अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहना उन लोगों के लिए छिपा हुआ एक वरदान है जो मद्यपान को पूरी तरह छोड़ने के मौके के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोरोना के महाराष्ट्र में 24 घंटे में 729 मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या 9 हजार के पार पहुंची: 28 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

Laxmi Pandey

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके कारण विश्वभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 लाख से ज्यादा हो गई है. भारत में अब तक देश में 28 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जबकि 886 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 366 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

पंजाब के चिड़ियाघर का बाघ कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं

Bhasha

बाघ के नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) में भेजा गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो विधायको को कारण बताओं नोटिस जारी किया

Bhasha

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी की ‘‘रीति नीति के विरुद्ध आचरण’’ करते हुए वक्तव्य देने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने तिवारी एवं प्रकाश को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।

घोर आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने आत्महत्या की दी धमकी, पुलिस ने की मदद

Bhasha

पुलिस ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शहर के बाहरी इलाके में उस महिला के घर पर पहुंची और उसके चार सदस्यीय परिवार को खाद्यान्न और नकद सहायता प्रदान की।

निजी अस्पतालों की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बकाये के भुगतान की मांग

Bhasha

अस्पतालों ने कहा कि सरकार द्वारा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। यह योजना गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चत करती है।

Categories