शराब छोड़ने के बाद के गंभीर लक्षणों से पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है: केंद्र

अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहना उन लोगों के लिए छिपा हुआ एक वरदान है जो मद्यपान को पूरी तरह छोड़ने के मौके के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शराब छोड़ने के बाद के गंभीर लक्षणों से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल भर्ती करने और उनका उपचार करने का परामर्श जारी किया है।

अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहना उन लोगों के लिए छिपा हुआ एक वरदान है जो मद्यपान को पूरी तरह छोड़ने के मौके के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह परामर्श अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के राष्ट्रीय मादक पदार्थ निर्भरता उपचार केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

लेकिन यह अल्कोहल निर्भरता वाले कुछ व्यक्तियों के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है और उन पर शराब छोड़ने के बाद के गंभीर असर हो सकता है।

ऐसे लोगों पर उद्वेग, बेचैनी, शरीर में थरथराहट, भ्रम , होश-हवास बाधित हो जाना, अपने आसपास की समझ बिगड़ जाना, मतिभ्रम आदि मनोवैज्ञानिक प्रभाव हो सकते हैं।

परामर्श के अनुसार ऐसे गंभीर मरीज को तत्काल चिकित्सकीय देखभाल और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\