श्रृंगला ने सीआईआई के साथ संवाद किया, जी-20 और बी-20 से संबंधों पर चर्चा की

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि भारत वर्ष 2022 में जब जी-20 समूह का अध्यक्ष बनेगा तब कैसे वे सक्रिय रूप से साझेदारी कर सकते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) से संवाद किया और जी-20 एवं बी-20 के साथ उद्योग और कारोबार के विषय पर इस संगठन के संबंधों पर चर्चा की।

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि भारत वर्ष 2022 में जब जी-20 समूह का अध्यक्ष बनेगा तब कैसे वे सक्रिय रूप से साझेदारी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बिजनेस-20 (बी-20) जी-20 का कारोबारी समुदाय के साथ आधिकारिक संवाद है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक विदेश सचिव ने कोविड-19 महामारी से निपटने में जी-20 की भूमिका को रेखांकित किया और 15 मार्च 2020 को जी-20 नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुए सम्मेलन के नतीजों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जी-20 समूह दुनिया की दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और महामारी से स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ने वाले असर से निपटने की योजना बनाने पर सहमत हुआ है।

विदेश सचिव ने सरकार द्वारा सूक्ष्म छोटे और मझोले उद्योगों को राहत देने और व्यवस्था में नकदी की आपूर्ति सुनिश्चित कर सबसे अधिक असुरक्षित आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया।

उन्होंने भारतीय दूतावासों की अन्य देश में मौकों की तलाश कर रहे भारतीय निर्यातकों की मदद करने में भूमिका पर भी जोर दिया। श्रृंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दक्षेस नेताओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक का भी उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\