बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 366 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

जमात

पटना, 28 अप्रैल बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 366 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले से छह पुरुषों, कैमूर से तीन पुरुषों और एक महिला, जहानाबाद से तीन पुरुषों, मुंगेर से दो पुरुष , बांका में एक महिला, अररिया में एक पुरुष, शेखपुरा से एक पुरुष , बक्सर से एक पुरुष तथा सीतामढी से एक पुरुष में कारोना वायरस संक्रमण आज पुष्टि हुई है ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सिवान में 30, बक्सर में 26,गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\