घोर आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने आत्महत्या की दी धमकी, पुलिस ने की मदद

पुलिस ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शहर के बाहरी इलाके में उस महिला के घर पर पहुंची और उसके चार सदस्यीय परिवार को खाद्यान्न और नकद सहायता प्रदान की।

जमात

हैदराबाद, 28 अप्रैल तेलंगाना में घोर आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। यही नहीं, उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी जिसके बाद पुलिस और कुछ लोगों ने उसे सहायता मुहैया कराई।

पुलिस ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शहर के बाहरी इलाके में उस महिला के घर पर पहुंची और उसके चार सदस्यीय परिवार को खाद्यान्न और नकद सहायता प्रदान की।

कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से उसके खाते में पैसे हस्तांतरित किये।

सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के टी रामाराव को संबोधित करते हुए उस महिला ने ट्वीट किया कि उसका परिवार घोर आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। उसने कहा कि वह अपने बच्चे के लिए दूध का इंतजाम भी नहीं कर पा रही है तथा वह और उसका पति दोनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं।

उसने लिखा, ‘‘कोई भी हमारी आर्थिक मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है इसलिए हमने आत्महत्या करने का फैसला किया है।’’

अगले ट्वीट में उसने कहा ‘‘सर, बहुत से लोगों के पास बहुत सारे पैसे हैं लेकिन अगर आप जरुरतमंद लोगों की मदद ना करें तो उन पैसों का क्या फायदा है। कृपया मेरे बच्चों और हमारे परिवार की मदद करें। एक छोटी सी मदद भी हमारे लिए बहुत उपयोगी है।’’

साइबराबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा ‘‘हमारी डंडीगल पुलिस टीम ने उनके घर का जाकर उनकी मदद की।”      

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने भी पुलिस की प्रशंसा की और उनमें से कुछ ने संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने महिला को कुछ पैसे भी हस्तांतरित किए हैं।  

    पुलिस ने कहा कि वे लॉकडाउन के दौरान परिवार की बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\