मुख्य समाचार

‘कोरोना योद्धाओं’ के सम्मान की सशस्त्र बलों की पहल का प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

Bhasha

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने अपने साहसी अग्रिम पंक्ति पर काम करने वाले जांबाजों के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ी है और उन्होंने कई मरीजों की देखभाल कर उन्हें स्वस्थ किया है।

सरकार ने जनजातीय इलाकों के वन उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

Bhasha

एक सरकारी वक्तव्य में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि गौण वन उत्पादों के एमएसपी में हर तीन साल में एक बार समीक्षा की जाती है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित मूल्यांकन प्रकोष्ठ यह समीक्षा करता है।

लॉकडाउन कुछ छूटों के साथ और दो हफ्तों के लिये बढ़ाया गया, चार मई से प्रभावी होगा

Bhasha

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार देश भर में इस दौरान शिक्षण संस्थान, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य सभी प्रकार के एकत्रीकरण कार्यक्रम, आतिथ्य सेवाएं तथा सार्वजनिक धार्मिक या उपासना स्थल बंद रहेंगे लेकिन कुछ चुनिंदा उद्देश्यों के लिए विमान, रेल और सड़क मार्ग से लोगों की आवाजाही की मंजूरी होगी। उसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति दी गयी है।

दिल्ली सरकार वार्ड के अनुसार कोविड-19 मरीजों का वर्गीकरण करने की बना रही है योजना

Bhasha

वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिलों को रेड जोन में दर्शाया हुआ है। शहर में कुल 272 वार्ड हैं।

कोरोना लॉकडाउन: प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक कैसे बुक करें श्रमिक स्पेशल ट्रेन का टिकट या करवाए रजिस्ट्रेशन, जानें तरीका

Nizamuddin Shaikh

सरकार की तरफ से शुरू किए गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन लिंगमपल्ली से हटिया, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से लखनऊ, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना, कोटा से हटिया के लिए चलाई जा रही है. इन प्रमुख स्थानों में कुछ जगहों के ट्रेन चलाई जा चुकी हैं. वहीं कुछ अन्य जगहों के लिए चलाई जानी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उन्नति में श्रम क्षेत्र की भागीदारी को लेकर चर्चा की

Bhasha

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, '' हमने ऐसे तरीकों पर चर्चा की, जिसके जरिए यह क्षेत्र भारत की प्रगति को मजबूती दे सकता है।''

सात राज्यों की 200 और मंडियां ईलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ई-नाम’ से जुड़ी

Bhasha

   कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।

प्रवासी मजदूरों की झारखंड वापसी शुरू, तेलंगाना और कोटा से तीन विशेष ट्रेनें रवाना

Bhasha

उन्होंने इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में मंत्रिमंडल की उपसमिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को वापस लाने की अनुमति दिए जाने के 24 घंटे के अंदर इनकी वापसी का सिलसिला शुरु हो चुका है।

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में चार और मौत, 82 नये मामले सामने आए

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर—जोधपुर में एक एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। जोधपुर के प्रतापनगर निवासी वायरस संक्रमित एक 27 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।

राजस्थान में अब तक 11.56 लाख प्रवासियों और श्रमिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं प्रवासी श्रमिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से विशेष ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को कोटा से एक ट्रेन 1200 विद्यार्थियों को लेकर रांची (झारखंड) तथा दूसरी ट्रेन जयपुर से नागौर में फंसे 1200 श्रमिकों को लेकर पटना (बिहार) रवाना होनी है। शनिवार से निरंतर पांच विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

देश की तीनों सेना मिलकर करेगी खास अंदाज में करेंगी कोरोना योद्धाओं का सम्मान, PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

Team Latestly

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश युद्ध लड़ रहा है. देश की जनता कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही है. इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एक आम इंसान तक शामिल हैं. इसी कड़ी में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने घोषणा किया है कि रविवार को तीनों सेना कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगी. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के ऐलान का पीएम मोदी ने भी स्वागत किया है, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि "मैं सीडीएस द्वारा आज की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना योद्धाओं के अद्म्य साहस के चलते इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ी है. इस दौरान मरीजों की देखभाल और उनका सफल इलाज किया है. जो अपने आप में बेहद खास हैं. पूरा देश इन कोरोना योद्धाओं और इनके परिवार के शौर्य की गुणगान करता है. इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि हमारी सेना ने देश को हमेशा सुरक्षित रखा है. अब हमारी सेना खुद बेहद खास अंदाज में धन्यवाद देने वाली है.

कोविड-19 : भारत ने रक्षात्मक, चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तेज किया

Bhasha

दुनिया की बहुत बड़ी आबादी को अपनी गिरफ्त में ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक रक्षात्मक एवं चिकित्सा उपकरणों की विश्व भर में बहुत ज्यादा मांग है। साथ ही भारत इन वस्तुओं के लिए विदेशों पर निर्भरता भी कम करना चाहता है।

कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी ने विमानन, बिजली क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की

Bhasha

मोदी ने बिजली क्षेत्र की समीक्षा करते हुए अर्थव्यवस्था में इसके महत्व को रेखांकित किया। निजी निवेश आकर्षित करने के लिये अनुबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर भी चर्चा की गयी।

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी लोगों की वापसी के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी

Bhasha

रेलवे ने सुबह सावधानीपूर्वक एक अभियान में गोपनीयता बरतते हुए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर पहली ट्रेन की शुरूआत की। यह ट्रेन 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर तेलंगाना में हैदराबाद से झारखंड के हटिया के लिए सुबह साढ़े बजे रवाना हुई।

ई-वाणिज्य कंपनियों ने सभी तरह की वस्तुओं की आपूर्ति की छूट का स्वागत किया

Bhasha

कंपनियों ने कहा है कि इससे लाखों छोटे और मध्यम उपक्रमों और व्यापारियों को कारोबार फिर से शुरू करने में मदद भी मिलेगी। उद्योग जगत ने शुक्रवार को यह प्रतिक्रिया दी।

जेल में कोविड-19 संक्रमित कोई मरीज हो तो रिपोर्ट दें: अदालत ने अफसरों से कहा

Bhasha

स्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग कर रही 62 वर्षीय एक महिला की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने यह निर्देश दिये।

ओडिशा में कोविड-19 के सात नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 149 हुई

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार मामले जाजपुर जिले में, दो बोलंगीर जिले में और एक बालासोर में सामने आया।

उद्योग ने लॉकडाउन के प्रभाव से उबरने को प्रोत्साहन पैकेज मांगा

Bhasha

उद्योग ने सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी बंद को चार मई से दो सप्ताह तक बढ़ाने और इस दौरान कुछ क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया।

पासवान ने बिहार से खाद्य सुरक्षा कानून, गरीब अन्न योजना लाभार्थी सूची के अंतर को दूर करने को कहा

Bhasha

   उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को खाद्यान्न आवंटन के लिये सौंपी गई राज्य की सूची में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लगभग 14.04 लाख लाभार्थी और पीएमजीएवाई के तहत 6.67 लाख लाभार्थी राज्य सूची में अद्यतन नहीं किये गये हैं।

पंजाब में कोरोना वायरस के 105 नये मामले आये सामने , कुल मामले हुए 585

Bhasha

राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 100 से अधिक सत्यापित मामले सामने आये।

Categories