मुख्य समाचार
दिल्ली में एक ही इमारत में रहने वाले 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित
Bhasha‘ठेके वाली गली’ में स्थित इमारत से कोविड-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था। इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली।
महाराष्ट्र में COVID-19 का कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या 12296 हुई- 2 हजार लोग हो चुके हैं ठीक
Manoj Pandeyमहाराष्ट्र कोरोना वायरस की चपेट में हैं. महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आंकड़ा 12 हजार के उपर है. वहीं मुंबई में बीते 24 घंटे के भीतर COVID-19 से संक्रमित मरीजों 547 नए COVID19 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही मुंबई में 27 मौतें दर्ज की गई हैं. इसी के साथ कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या अब 8172 हो गई है. जबकि 137 मरीजों की आज पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई. इसके साथ ही राज्य में आज तक कुल 1704 मरीजों को छुट्टी दी गई है. वहीं पूरे महाराष्ट्र में 24 घंटे में 790 नए COVID19 मामले पाए गए. इसके साथ ही राज्य में एक दिन में 36 मौतें भी हुईं. कुल मामलों की संख्या 12296 हो गई है.
झारखंड सरकार सदैव मजदूरों के साथ खड़ी है : हेमंत सोरेन
Bhashaमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों और आगे की रणनीति पर दक्षिणी एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के
भागलपुर में सडक हादसे में एक दंपति समेत चार की मौत हुई
Bhashaभागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिये संक्रमण से मुक्त इलाकों को दी ढील
Bhashaराज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीसामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 17 मई तक लॉकडाउन के विस्तार को मंजूरी दी गयी तथा तीसरे चरण के लिये दिशानिर्देश जारी किये गये। इस बैठक में कोरोनो वायरस के संक्रमण से प्रभावित इलाकों के लिये पाबंदियों में कोई ढील नहीं दी गयी, जबकि संक्रमण से मुक्त इलाकों में कुछ गतिविधियों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी।
कोविड-19 संक्रमण से अहमदाबाद में एक दिन में सर्वाधिक 20 मौतें हुईं
Bhashaअधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात के सबसे बड़े शहर में कुल मिलाकर मृतक संख्या बढ़कर 185 हो गई है जबकि मामले बढ़कर 3543 हो गए हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पत्नी और अपने दादा व डॉक्टरों के नाम पर रखा पुत्र का नाम
Bhashaइन दोनों चिकित्सकों ने कोविड-19 संक्रमण का उपचार करते हुए बोरिस जॉनसन की जान बचाई थी।
कर्नाटक में कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, राज्य में कुल मामले बढ़ कर 601 हुए
Bhashaकर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, जबकि दो व्यक्तियों की मौत भी हुई है। संक्रमण के अब तक कुल 601 मामले सामने आये हैं, जिसमें से 271 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।’’
नासिक से प्रवासी श्रमिकों को लेकर रविवार को लखनऊ पहुंचेगी विशेष ट्रेन
Bhashaअपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 845 प्रवासी श्रमिकों को लेकर आ रही विशेष ट्रेन आज सुबह नासिक से रवाना हुई और यह ट्रेन झांसी-कानपुर होते हुए रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।
लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्रालय का स्पष्टीकरण, ऑरेंज जोन में जिले के भीतर भी नहीं चलेंगी बसें
IANSगृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जोखिम रूपरेखा के आधार पर देश के जिलों में रेड (हॉटस्पॉट), ऑरेंज और ग्रीन जोन में विस्तारित लॉकडाउन अवधि में विभिन्न गतिविधियों को नियमित करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी करने के एक दिन बाद मंत्रालय ने अब इन जोन में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है. 'ऑरेंज जोन' के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में, मंत्रालय ने जिले के बाहर और जिले के अंदर परिचालन को प्रतिबंधित किया है. हालांकि टैक्सी और कैब को केवल एक ड्राइवर और दो यात्रियों के साथ परिचालन की अनुमति है.
उत्तराखंड में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया, राज्य में संक्रमितों की संख्या 59 हुई
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन कहा गया कि ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से पुल को क्षतिग्रस्त किया
Bhashaदंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार शाम नक्सलियों के एक समूह ने तुमकापाल और टेटम गांव के मध्य दुमन नदी पर बने पुल को विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया है।
CKP सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका, RBI ने रद्द किया लाइसेंस, खाता धारकों की अटकी जमा पूंजी
Anita Ramभारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सीकेपी सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. जी हां, आरबीआई ने इस बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया है, जिसके चलते खाता धारकों की जमा पूंजी इस बैंक में अटक गई है. आरबीआई के इस फैसले से सीकेपी बैंक के तकरीबन 11500 जमाकर्ताओं-निवेशकों के साथ करीब सवा लाख खाता धारकों की मुसीबत बढ़ गई है.
विक्रेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि वे उत्पाद उपलब्ध करा सकें : फ्लिपकार्ट
Bhashaसरकार ने बंद को दो सप्ताह बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही सीमित कोविड-19 मामलों वाले क्षेत्रों या पूरी तरह महामारी से मुक्त इलाकों में विभिन्न कारोबारी गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की अनुमति दी गई है।
झारखंडवासियों को सकुशल राज्य वापस लाने को सरकार प्रतिबद्ध : हेमन्त सोरेन
Bhashaतिरुवनंतपुरम से झारखंडवासियों को लेकर एक रेलगाड़ी झारखंड के लिए रवाना हो
डेनियल पर्ल के माता-पिता ने आरोपियों को बरी किये जाने के खिलाफ पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय का रुख किया
Bhasha‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल (38) का 2002 में अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और अल कायदा के बीच कथित संबंधों के बारे में एक खबर के लिये छानबीन कर रहे थे।
कोरोना वायरस से 1,223 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 37,776 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए।
दिल्ली में बीएसएफ के नौ कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि ये जवान पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जामिया और जामा मस्जिद क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे।
राजस्थान के कोटा से छात्रों को लेकर विशेष ट्रेन झारखंड के हटिया पहुंची, फूलों से हुआ स्वागत
Bhashaवहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के यहां पहुंचने पर उनका तथा उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया।