मुख्य समाचार
ठाणे में तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा
Bhashaएक अधिकारी ने कहा कि राज्य के शहरी विकास मंत्री और जिले के विधायक शिंदे ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ठाणे नगर निगम के 'ग्लोबल इम्पैक्ट हब' को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1000 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।
रोज वैली चिटफंड मामला: उच्चतम न्यायालय ने निजी फर्म के प्रबंध निदेशक को जमानत दी
Bhashaन्यायमूर्ति आर.एफ. नरीमन और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ ने आरोपी रमेश गांधी को राहत देते हुए निर्देश दिया कि वह ‘‘जांच में हर संभव सहयोग दें’’ और निचली अदालत की इजाजत के बगैर देश छोड़कर नहीं जाएं।
पुणे प्रशासन की अपील : प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों में जमावड़ा नहीं लगाएं प्रवासी
Bhashaउल्लेखनीय है कि पुणे जिला प्रशासन के अनुसार, गृह प्रदेश जाने वाले प्रवासियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी कोई लक्षण नहीं होने का, चिकित्सों द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
तेलंगाना कांग्रेस ने कोविड-19 से मरने वालों के परिजन को 10 लाख की अनुग्रह राशि देने की मांग की
Bhashaकांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख और नलगोंडा के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को किसानों से धान की खरीद सहित कई मुद्दों वाला एक ज्ञापन सौंपा।
कमजोर कारोबार के बीच सरसों में हल्की नरमी, विदेशी बाजार में भी गिरावट
Bhashaजयपुर में एनसीडीईएक्स में सरसों के मई अनुबंध का भाव 4,144 रुपये प्रति क्विन्टल बोला गया जिससे सरसों के भाव दबाव में रहे। लेकिन देश की कई मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद शुरू होने से किसान खुले बाजार में सरसों की कम कीमत पर बिकवाली नहीं कर रहे जिससे गिरावट काफी सीमित रही।
विख्यात अर्थशास्त्री दीपक नैयर आईडीएस बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए
Bhashaजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर नैयर ब्रिटेन से बाहर के ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें आईडीएस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हो। वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक बोर्ड में भी स्वतंत्र निदेशक हैं।
कोविड19:महाराष्ट्र के लिये 42,235 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की गुंजाइश: रिपोर्ट
Bhashaघरेलू रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स ने कहा है कि देश के इस पश्चिमी राज्य ने अपने बजट में राजस्व घाटे को उपयुक्त स्तर पर रखा है। आंध्र प्रदेश, राजस्थान, केरल और तमिलनाडु जैसे दूसरे राज्यों ने भी अपने बजट में ऐसी ही व्यवस्था की है। लेकिन इन राज्यों का राजकोषीय घाटा उनके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के तीन प्रतिशत के दायरे के भीतर ही है जो कि उन्हें अतिरिक्त उधारी की गुंजाइश देता है।
जामिया हिंसा : दिल्ली की अदालत ने वैधानिक जमानत की शरजील इमाम की अर्जी खारिज की
Bhashaइमाम को यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप पिछले साल दिसंबर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में 28 जनवरी को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। नब्बे दिन की वैधानिक अवधि 27 अप्रैल को पूरी हो गयी।
पंजाब में कोरोना वायरस के 132 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1200 के पार
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से करीब 4100 श्रद्धालु वापस लौटे हैं जिनमें से 795 में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।
ट्रम्प ने अर्थव्यस्था को दोबारा खोलने पर जोर दिया, कहा- एक लाख लोगों की हो सकती है मौत
Bhashaराष्ट्रपति ने यह बात रविवार की रात लिंकन मेमोरियल में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित टाउन हॉल में अमेरिकियों के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों पक्षों का भय उचित है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों की चिंता बीमार होने की है जबकि बाकी नौकरी और जीविकोपार्जन जाने की आशंका से भयभीत हैं।
लॉकडाउन के तीसरे चरण में छूट मिलते ही शराब दुकानों पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर उतरे ज्यादा वाहन
Bhashaसरकार कोविड-19 पर अंकुश लगाने और अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली के बीच संतुलन बिठा रही है। इसी के तहत ऑटो से लेकर कपड़ा उद्योग, शराब से लेकर रसायन एवं उर्वरक कंपनियों ने संबंधित राज्य सरकारों से अनुमति हासिल कर उत्पादन कार्य प्रारंभ कर दिया है।
सीईडब्ल्यूआरएल ने रेल लाइन परियोजना के लिए एसबीआई की अगुवाई वाले समूह के साथ समझौता किया
Bhashaसीईडब्ल्यूआरएल कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), इरकॉन और छत्तीसगढ़ सरकार का संयुक्त उद्यम है।
मप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आये, आंकड़ा 2,942 तक पहुंचा
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, बुरहानपुर में दो और रायसेन एवं इंदौर में एक—एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 77 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 35, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात—सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- साल के अंत तक अमेरिका के पास होगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
IANSअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि इस साल के अंत तक देश के पास कोविड-19 वैक्सीन होगी. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को फॉक्स न्यूज की मेजबानी में एक वर्चुअल टाउन हॉल में ट्रंप ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि साल के अंत तक हमारे पास वैक्सीन होगी. अब तक अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनवरी 2021 तक कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होनी की बात कही है.
बिहार में ग्रीन जोन नहीं, लोग घरों में ही रहें : पुलिस प्रमुख
Bhashaपांडेय ने कहा, 'प्रदेश के सभी 38 जिले या तो रेड जोन में हैं या फिर ऑरेंज जोन में हैं । रेड जोन में सख्ती से प्रतिबंध जारी हैं जबकि ऑरेंज जोन में स्थानीय पशासन कुछ गतिविधि की अनुमति दे सकता है।'
माल्या ने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगी
Bhashaमाल्या ठीक दो सप्ताह पहले प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ लंदन हाई कोर्ट में मामला हार गया था। हाई कोर्ट ने वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत माल्या के प्रत्यर्पण के आदेश को चुनौती देने वाली उसकी अपील 20 अप्रैल को खारिज कर दी थी।
‘खादी इंडिया’ के नाम पर फर्जी पीपीई किट बेचने वाली कंपनियों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई
Bhashaकेवीआईसी ने कहा कि ऐसी कंपनियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘अटूट’ बताने वाली एलिस इस माह हो रहीं हैं सेवानिवृत्त
Bhashaविदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह जानकारी दी साथ ही अन्य देशों के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कोविड-19: गुजरात में रेड जोन के बाहर स्थित बाजार और दुकानें खुलीं
Bhashaकोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए तीसरे चरण का बंद सोमवार से लागू हो गया। राज्य सरकार ने रविवार को रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन जोन में रियायतों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये थे।