मप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आये, आंकड़ा 2,942 तक पहुंचा

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, बुरहानपुर में दो और रायसेन एवं इंदौर में एक—एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 77 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 35, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात—सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

जमात

भोपाल, चार मई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,942 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 165 हो गई है।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, बुरहानपुर में दो और रायसेन एवं इंदौर में एक—एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 77 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 35, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात—सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 106 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,942 हो गयी है।

प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 43 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 31, बुरहानपुर में 16, उज्जैन में 10, जबलपुर एवं रायसेन में दो—दो और मुरैना एवं सतना में एक—एक नया कोरोना का मरीज मिला है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,611 हो गयी है, जबकि भोपाल में 563, उज्जैन में 166, जबलपुर में 98, खरगोन में 77, रायसेन में 59, धार में 55, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 36, बड़वानी में 26, देवास में 26, बुरहानपुर में 34, रतलाम में 16, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 हो गई है।

इनके अलावा, शाजापुर में सात, सागर, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में पांच—पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, शहडोल एवं हरदा में तीन—तीन, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा एवं अनूपपुर में दो—दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। दो कोविड—19 संक्रमित मरीज अन्य राज्यों के हैं।

प्रदेश के सतना जिले में पहली बार आज एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 34 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।

वहीं, कल जारी बुलेटिन में निवाडी जिले में दर्शित एक कोरोना वायरस संक्रमित की द्वितीय एवं तृतीय रिपोर्ट निगेटिव होने से उन्हें गाइडलाइन के अनुसार कोविड—19 संक्रमित की श्रेणी में नहीं माना गया है। अत: उसे विलोपित किया गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,921 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,860 की हालत स्थिर है जबकि 61 मरीज गंभीर हैं। कुल 856 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 29.09 पर पहुंच गया है।

कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 836 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\