पुणे प्रशासन की अपील : प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों में जमावड़ा नहीं लगाएं प्रवासी

उल्लेखनीय है कि पुणे जिला प्रशासन के अनुसार, गृह प्रदेश जाने वाले प्रवासियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी कोई लक्षण नहीं होने का, चिकित्सों द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

जमात

पुणे, चार मई महाराष्ट्र के पुणे प्रशासन ने प्रवासी कामगारों से कहा है कि वे लॉकडाउन के बीच अपने गृह प्रदेशों को जाने के लिए जरूरी कोविड-19 संक्रमणमुक्त होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अस्पतालों में जमावड़ा नहीं लगाएं।

उल्लेखनीय है कि पुणे जिला प्रशासन के अनुसार, गृह प्रदेश जाने वाले प्रवासियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी कोई लक्षण नहीं होने का, चिकित्सों द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया, ‘‘हमने पाया कि प्रवासी अस्पतालों और क्लीनिकों के आगे प्रमाण पत्र के लिए भीड़ लगा रहे हैं। यह खतरनाक है क्योंकि अस्पतालों में कोविड-19 के भी मरीज हैं। ’’

उन्होंने कहा कि अगर बड़ी संख्या में प्रवासी अपने पैतृक स्थान जाने को इच्छुक होंगे तब जिला प्रशासन यात्रा से पहले अपने ही चिकित्सकों से उनकी जांच कराएगा।

राम ने इस बीच निर्माण कार्य और गैर निषिद्ध क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कामगारों से शहर में ही रहने की अपील की क्योंकि इन क्षेत्रों में सोमवार से काम शुरू हो गया है।

उन्होंने भरोसा दिया कि कामगारों को पूरा वेतन दिलाया जाएगा और अगले एक महीने तक मकान का किराया नहीं देने को कहा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\