सीईडब्ल्यूआरएल ने रेल लाइन परियोजना के लिए एसबीआई की अगुवाई वाले समूह के साथ समझौता किया

सीईडब्ल्यूआरएल कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), इरकॉन और छत्तीसगढ़ सरकार का संयुक्त उद्यम है।

जमात

नयी दिल्ली, चार मार्च छत्तीसगढ़ ईस्ट वेस्ट रेल लिमिटेड (सीईडब्ल्यूआरएल) ने कोयला निकालने के लिए 135 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल पटरी बिछाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के साथ कर्ज का एक समझौता किया है। समझौते के तहत 3,976 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जाएगा।

सीईडब्ल्यूआरएल कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), इरकॉन और छत्तीसगढ़ सरकार का संयुक्त उद्यम है।

कोल इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘एसईसीएल खदानों से कोयला निकालने में मदद के लिए 135 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल पटरी बिछाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में बैंकों के समूह और छत्तीसगढ़ ईस्ट वेस्ट रेल लिमिटेड के बीच 3,976 करोड़ रुपये के कर्ज स्वीकृति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।’’

सीईडब्ल्यूआरएल द्वारा कर्ज का इस्तेमाल गेवरा रोड से पेंड्रा रोड (दोनों मौजूदा स्टेशन हैं) को जोड़ने वाली 135 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए किया जाएगा और इससे गेवरा, दिपका और कुसमुंजा की बड़ी खदानों के कोयले की ढुलाई में आसानी होगी।

अधिकारी ने बताया कि परियोजना को 80:20 के ऋण-इक्विटी अनुपात के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रवर्तकों को लगभग 994 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी लगानी होगी। उसके आधार पर बैंक और वित्तीय संस्थानों से 3,976 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

परियोजना के मार्च 2023 में पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने पर एसईसीएल अपनी खदानों से हर साल लगभग 6.5 करोड़ टन कोयला हर साल निकाल सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\