मुख्य समाचार

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफर-उल-इस्लाम खान को पद से हटाने के लिए अदालत में याचिका

Bhasha

इस जनहित याचिका पर 11 मई को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 28 अप्रैल को खान ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से कथित राजद्रोही और नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों भरा एक पोस्ट किया।

कोविड-19 को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजारों में गिरावट जारी

Bhasha

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 810 अंक नीचे आया और कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के मुकाबले 261.84 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 31,453.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 87.90 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर 9,205.60 अंक पर बंद हुआ।

विदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी :पुरी

Bhasha

मंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं।

घर मत जाइये, यहीं रहिये और काम कीजिये: येदियुरप्पा की प्रवासी मजदूरों से अपील

Bhasha

येदियुरप्पा ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने और गैर रेड जोन में निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति मिलने का हवाला देते हुए मजदूरों को रोजगार मिलने का आश्वासन दिया।

एक मई से अबतक 67 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई गईं, मंगलवार को चलेंगी 21 और ट्रेनें

Bhasha

रेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुका थीं।

'ब्वॉयज लॉकर रूम' समूह से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए : दिल्ली महिला आयोग

Bhasha

आयोग ने पुलिस और इंस्टाग्राम को इस बाबत नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। 'ब्वॉयज लॉकर रूम' नाम का ग्रुप बनाकर कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कर रहे थे और बलात्कार समेत अन्य गैर कानूनी बातों की चर्चा कर रहे थे।

कोरोना वायरस से प्रभावित होंगे लक्जरी आवासीय बाजार, मुंबई में पांच प्रतिशत घटेंगी कीमतें

Bhasha

नाइट फ्रैंक ने अपनी ‘प्राइम ग्लोबल रेजिडेंशियल फोरकास्ट’ रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर 20 प्रमुख बाजारों में से 16 शहरों में मकानों की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।

तेलंगाना में विपक्षी दलों ने किसानों, गरीबों के लिये राहत की मांग करते हुये प्रदर्शन किया

Bhasha

कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालयों एवं जिला कार्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ 'सत्याग्रह' का आयोजन किया ।

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी वतन लौटे

Bhasha

खिलाड़ियों के इस दल में ज्यादातर स्पेन के फुटबॉलर है जो यहां से 29 घंटे की बस यात्रा कर के नयी दिल्ली गये और वहां से विशेष रूप से व्यवस्थित डच एयरलाइंस की उड़ान से एम्सटर्डम रवाना हुए।

अधिकरणों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं होने पर न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त की

Bhasha

शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों में रिक्त पदों का भी जिक्र किया और कहा कि कई बार उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम और सरकार एक राय नहीं होते जिसकी वजह से बड़ी संख्या में सिफारिशें अधर मे अटक जाती है।

कुछ राज्यों में पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इंकार

Bhasha

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुये इस पर विचार करने से इंकार कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को राहत के लिये उचित प्राधिकारी को इस बारे में प्रतिवेदन देना होगा।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,900 नए मामले, 195 लोगों की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इन आंकड़ों की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि ‘‘कुछ राज्य’’ मामलों की समयबद्ध जानकारी नहीं दे रहे हैं, जिसका अब समाधान किया जा रहा है।

बॉयज लॉकर रूम मामला : इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक सामग्री हटायी

Bhasha

दरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक चैट समूह ‘बॉयज लॉकर रूम’ से जुड़ा है। इस समूह में शामिल किशोर बच्चे लड़कियों के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

UPPSC APO Mains Exams Postponed: कोरोना संकट के चलते UPPSC ने स्थगित की एपीओ मेंस और इंजीनियर सर्विस एग्जाम 2020 की परीक्षा

Vandana Semwal

कोरोना संकट के चलते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी APO Mains और यूपीपीएससी सम्मिलत राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2020 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.

विदेशी कोचों की कमी को पूरा कर सकते हैं पूर्व भारतीय खिलाड़ी : सिंधू

Bhasha

सिंधू ने सोमवार को वेबिनार के दौरान कहा, ‘‘अगर महामारी बनी रहती है तो विदेशों से कोच लाना मुश्किल हो सकता है। हमारे देश में बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं, हम उनका कोच के रूप में उपयोग कर सकते हैं। ’’

झारखंड के 1,200 प्रवासियों को लेकर पहली विशेष ट्रेन पंजाब से रवाना

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये प्रवासी यहां फंस गए थे। इनके ट्रेन में चढ़ने से पहले स्वास्थ्य टीम ने इनकी जांच की थी।

रेलवे ने श्रमिक रेलगाड़ियों में सांप्रदायिक झगड़े, परेशानी करने वालों पर नजर रखने को कहा

Bhasha

देश में गत शुक्रवार से अब तक करीब 67 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियो का परिचालन किया गया है और अब रेलवे ने सुरक्षा और स्वच्छता नियमावली को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।

'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ हुई अस्पताल में भर्ती, लॉकडाउन में बिगड़ी तबीयत

Akash Jaiswal

'बिग बॉस 2' फेम संभावना सेठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी उनके अपती अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संभावना के सभी चाहनेवालों को दी है. इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि संभावना को किस कारण अस्पताल ले जाया गया है.

एनबीएफसी का रिजर्व बैंक से मार्च 2021 तक सभी रिणों के लिये एकबारगी पुनर्गठन सुविधा का आग्रह

Bhasha

एनबीएफसी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से उनके सभी कर्जदारों के समक्ष वित्तीय संसाधनों की तंगी बनी हुई है।

कोविड-19 का इफेक्टः बैंकों की सेहत बिगड़ने की आशंका, 2 से 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है NPA

Bhasha

कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते सरकारी बैंकों की गैर- निष्पादित राशि (एनपीए) यानी अवरुद्ध कर्ज में दो से चार प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इससे सरकार पर 2020- 21 में बैंकों में 15 अरब डालर (1,125 अरब रुपये) के पुनर्पूंजीकरण का दबाव बढ़ सकता है.

Categories