मुख्य समाचार

राजस्थान : डेवलपरों को परियोजनाएं पूरी करने के लिए मिला एक और साल

Bhasha

राजस्थान रीयल इस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी (रेरा) ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत ऐसी सभी परियोजनाएं जो राज्य में लॉकडाउन शुरू होने की तारीख 19 मार्च 2020 तक पूरी नहीं हुई थी, उन्हें पूरा करने की संभावित अवधि को एक साल बढाने का निर्णय किया गया है। साथ ही इस विस्तारित अवधि के लिये फीस भी माफ कर दी गयी है। परन्तु रेरा द्वारा 16 अगस्त, 2019 को जारी आदेश के क्रम में निर्धारित मानक शुल्क देना होगा ।

दिल्ली हिंसा: अदालत ने दंगे के मामले में गिरफ्तार छात्रा को जमानत दी

Bhasha

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवीन गुप्ता ने 20,000 रूपये की जमानत राशि और उतनी ही राशि का मुचलका देने पर फातिमा को यह राहत प्रदान की।

वंदे भारत मिशन: कुवैत में फंसे 123 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान

Bhasha

कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुवैत में फंसे 123 भारतीयों को लेकर कुवैत एयरवेज कॉर्पोरेशन (केएसी) का एक विमान बुधवार रात यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का विमान रात में 19:57 बजे इंदौर में उतरा.

आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू करने से सूक्ष्म वित्त संस्थानों को मिलेगी राहत : इक्रा

Bhasha

इक्रा ने जोन के आधार पर 30 एमएफआई और लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के ऋण पोर्टफोलियो और ऋण लागत पर संभावित प्रभाव का आकलन कर यह रपट बनायी है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले, आंकड़ा 4,173 तक पहुंचा

Bhasha

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

शिअद ने पंजाब की कांग्रेस सरकार से बिजली बिल के भुगतान पर चार महीने के स्थगन की मांग की

Bhasha

पूर्व मंत्री और शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक बयान में कहा कि घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को समय सीमा और जुर्माने के साथ बिजली का बिल जारी करना स्तब्धकारी और कांग्रेस सरकार का असंवेदनशील कदम है।

आतंकवाद से निपटने के लिये सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है : भारत ने एससीओ बैठक में कहा

Bhasha

जयशंकर ने यह टिप्पणी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में की । एससीओ चीन के प्रभाव वाला समूह है जो राजनीतिक एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से संबंधित है ।

संकट से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों को मिलेगी 90 हजार करोड़ रुपये की नकदी

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था का चक्र घुमाने के लिये बिजली वितरण कंपनियों का संकट दूर किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों को उनकी होने वाली लेनदारी के एवज में दो समान किस्तों में नकदी उपलब्ध कराई जायेगी।

कोरोना से जंग: पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ रुपए आवंटित, प्रवासी मजदूरों-वैक्सीन और वेंटिलेटर खरीदने में खर्च होंगे पैसे

Subhash Yadav

कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस की। चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आई है.कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से गुरूवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

एक्मा ने एमएसएमई के लिए घोषित पैकेज का स्वागत किया

Bhasha

वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं के संगठन एक्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए की गयी राहत घोषणाओं का बुधवार को स्वागत किया.

गुलाबो सिताबो के बाद अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों के भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा हुई तेज

Team Latestly

रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे को लेकर इसके निर्माता अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात कह रहें हैं.

Coronavirus: गुजरात में आज कोरोना के 364 नए मामले सामने आए, 29 की मौत

Bhasha

गुजरात में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 364 नए मामले सामने आये और 29 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. इसी के साथ इस महामारी के मामले बढ़कर 9,268 हो गये और इससे जान गंवाने वालों की संख्या 537 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

‘‘सतर्क रहें और साहस दिखाएं’’ : एंजेला मर्केल ने लोगों से की अपील

Bhasha

उन्होंने बुधवार को कहा कि जो हासिल किया है उसे खतरे में नहीं डाला जा सकता।

सिख विरोधी दंगे: न्यायालय का स्वास्थ्य के आधार पर सज्जन कुमार को अंतरिम जमानत देने से इंकार

Bhasha

सज्जन कुमार की तरह ही सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर और 10 साल कैद की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक महेन्द्र यादव को भी न्यायालय ने पैरोल पर रिहा करने से इंकार कर दिया।

टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटेन से मशीन का आर्डर किया भारत ने: तोमर

Bhasha

उन्होंने एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद राजस्थान, गुजरात और पंजाब सरकार के अधिकारी टिड्डियों के हमले को काबू करने में लगे हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- टिड्डी से निपटने के लिए ब्रिटेन से मंगाई जा रही हैं नई मशीनें

IANS

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि टिड्डी समस्या से निपटने के लिए सरकार प्रयासरत है और काफी हद तक सफलता मिली भी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए ब्रिटेन से नई मशीनें भी मंगाई जा रही हैं, जिनका आर्डर दिया जा चुका है.

प्रधानमंत्री राहत कोष में जमानत राशि जमा करने का आदेश नहीं दिया जा सकता: मप्र उच्च न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति सुजय पॉल की एकल पीठ ने मंगलवार को उक्त आदेश भोपाल के उन दो लोगों से संबंधित मामले में दिया जिनपर तबलीगी जमात के लोगों को छिपाने का आरोप है। उन्हें निचली अदालत ने जमानत राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया था।

लोगों के संयुक्त प्रयासों से हम कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में भी सफल होंगे : बिरला

Bhasha

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष पूरा होने के अवसर बुधवार को संसद भवन का दौरा किया और कहा कि पिछले सात दशकों में अनेक बाधाओं का सामना करते हुए देश में संविधान तथा लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मजबूत हुई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 932 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 53 नये मामले सामने आए हैं, उनमें नवादा के नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, पटना, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया एवं मुजफ्फरपुर के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं ।

कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया

Bhasha

जुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है।

Categories