मुख्य समाचार

बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 148 नये मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि इस दौरान 148 नये मामले सामने आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1575 हो गई है।

कोरोना वायरस से बिहार में एक की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

IANS

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में सोमवार को विभिन्न जिलों के 103 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1423 तक पहुंच गई। इस बीच सोमवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत भी हो गई, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई.

कोविड-19: हरियाणा में 18 नये मामलों में से सात गुड़गांव से, राज्य में कुल मामले बढ़ कर 928 हुए

Bhasha

गुड़गांव के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में फरीदाबाद और सोनीपत में तीन-तीन मामले सामने आये हैं।

यामाहा ने कांचीपुरम संयंत्र में परिचालन शुरू किया

Bhasha

कंपनी ने कहा कि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले उसने कर्मचारियों के लिये एक विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है, ताकि सभी के लिये सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

अब तक चलाई जा चुकी हैं 1,414 श्रमिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे

Bhasha

रेलवे यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि 162 ट्रेन अभी रास्ते में हैं और 1,252 ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं।

‘केंद्र की अपील के बावजूद बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ प्रवासियों को वापस लाने में पीछे’

Bhasha

रेलवे ने एक मई से अभी तक 1414 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं जिनमें से 641 उत्तर प्रदेश और 310 बिहार के लिए चलीं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 305 नये मामले

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक - एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के डब्ल्यूएचओ के कदम का भारत ने किया समर्थन

Bhasha

डब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) का दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह सभा चीन के वुहान शहर में विषाणु की उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।

राज्यों की उधार लेने की सीमा में वृद्धि को शर्तों से जोड़ना संघीय ढांचे के खिलाफ: ममता

Bhasha

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा तय शर्तें पूरा करने के बाद ही राज्यों को बढ़ी सीमा के कर्ज जुटाने की छूट देने का कदम लोगों को मूर्ख बनाने के जैसा है।

आर्थिक पैकेज पर हो पुनर्विचार, खुदरा व्यापारी निराश: कैट

Bhasha

कैट ने कहा कि व्यापारियों ने संकट के समय सबसे अधिक प्रतिबद्धता दिखायी है और वे कोरोना वायरस महामारी के कारण कायम संकट की स्थिति में देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाते रहेंगे।

केन्द्र सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों को कार्यालय से काम करने को कहा

Bhasha

केन्द्र ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उपसचिव स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में से रोजाना 50 प्रतिशत लोग दफ्तर आएं और बाकी 50 प्रतिशत घर से काम करें।

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 106 और मामले, मृतक संख्या 16 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए और कुल मृतक संख्या 16 हो गयी है।

मध्यप्रदेश में रहेंगे अब दो जोन, रेड एवं ग्रीन: शिवराज सिंह चौहान

Bhasha

चौहान ने सोमवार रात दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, '' मध्यप्रदेश में लॉकडाउन-4 अलग ढंग एवं अलग स्वरूप में होगा। हमें जान के साथ जहान भी बचाना है। इसलिए पूरे मध्यप्रदेश को दो जोन रेड एवं ग्रीन में बांटा गया है।''

आईसीसी समिति ने लार के उपयोग पर प्रतिबंध की सिफारिश, गैर तटस्थ अंपायर रखने की सलाह

Bhasha

आईसीसी क्रिकेट समिति को हालांकि पसीने के उपयोग में किसी तरह से स्वास्थ्य को खतरा नजर नहीं आता।

भारत में रात 10 बजकर पांच मिनट तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े

Bhasha

संबंधित राज्य सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमण/मौत के आंकड़े इस प्रकार हैं :

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, दिल्ली के राजघाट पर प्रवासी मजदूरों ने लिए दे रहे थे धरना

Nizamuddin Shaikh

दिल्ली पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली के राजघाट से गिरफ्तार किया है. वे राजघाट पर श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे

गुजरात सरकार ने लॉकडाउन नियमों में बड़ी रियायतों की घोषणा की

Bhasha

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि निरुद्ध क्षेत्रों में कोई ढील नहीं दी जाएगी लेकिन गैर निरुद्ध क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक दुकान और कार्यालय खुल सकते हैं।

कोविड-19 संक्रमण से छह और लोगों की मौत : 141 नए मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त छह और लोगों की मौत हो गई और इसी अवधि में इस संक्रमण के 141 नए मामले भी सामने आए हैं।

'कोरोना फ्री' गोवा में 35 नए मरीज मिलने से हड़कंप, दो राजधानी ट्रेनों को किया गया रद्द

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है. गोवा में सोमवार देर शाम तक कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों का आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया. राज्य के मुख्यमंत्री के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने इस बात की जानकारी दी है.

कर्नाटक ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दी, मंगलवार से बसें, ऑटो और कैब चलने की इजाजत

Bhasha

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आयी ताजा वृद्धि के बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु के लोगों को प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है और विशेष मामलों में अनुरोध के आधार पर अनुमति मिलेगी ।

Categories